{"_id":"5a72d4714f1c1b8e268b7942","slug":"petrol-bomb-was-thrown-at-aung-san-suu-kyi-lakeside-villa","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के घर पर पेट्रोल बम हमला, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के घर पर पेट्रोल बम हमला, बाल-बाल बचीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
आंग सान सू ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के झील किनारे बने घर पर गुरुवार को पेट्रोल बम फेंका गया। सरकार के प्रवक्ता जॉ हैते ने बताया कि घटना के समय वह नाएप्यीडॉ में थीं। जिसकी वजह से इस हमले से वह बाल-बाल बच गईं। उन्होंने कहा- वह एक पेट्रोल बम था। उन्होंने आगे का विवरण नहीं दिया जिससे कि इसके पीछे का मकसद पता चल सके।
विज्ञापन
पेट्रोल बम की वजह से थोड़ा सा नुकसान हुआ है। सू ची के इस बंगले में हमला करना काफी सांकेतिक है क्योंकि यहीं उन्हें कई सालों तक हाउस अरेस्ट किया गया था। म्यामांर के रोहिंग्या समुदायों की तरफ से बात करने में विफल रहने की वजह से उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गुस्सा है।
विज्ञापन
लगभग 700,000 रोहिंग्या उत्तरी राखीन राज्य में एक क्रूर सैन्य कार्रवाई की वजह से बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप में अगस्त से जा रहे हैं क्योंकि उनके साथ हत्या, बलात्कार और आगजनी जैसी घटनाएं हुई हैं। म्यांमार के अंदर सू ची को म्यांमार का बौद्ध समाज एक हिरोइन की तरह देखता है और उन्हें द लेडी कहा जाता है। वहीं म्यांमार में रोहिंग्या को गैर-कानूनी बंगाली शरणार्थियों के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन