{"_id":"b72491f88a4e14928e8d4e2bfa38629c","slug":"people-protest-against-canda-foreign-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने फेंके अंडे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
विदेश मंत्री पर प्रदर्शनकारियों ने फेंके अंडे
Updated Mon, 19 Jan 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
अपने पांच दिवसीय दौरे पर फलस्तीनी दौरे पर गए कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बेयर्ड का रामल्ला में प्रदर्शनकारियो ने जमकर विरोध किया और उनपर अंडे फेंके।
विज्ञापन
हालांकि अंडे जॉन बेयर्ड को नहीं लगे बस उनकी मोटरसाइकल से टकराए। जॉन बेयर्ड फलस्तीनी विदेश मंत्री रियाद मलकी से मिलने गए थे।
वे इंटरनेशनल क्रिमीनल कोर्ट (आईसीसी) के उस फैसले के तुरंत बाद वहाँ पहुंचे, जिसमें आईसीसी ने कहा था कि वह फलस्तीनी हालात की शुरुआती जांच को फिर से खोलेंगे।
विज्ञापन
कनाडा को इसराइल का निकटतम सहयोगी माना जाता है। उसने संयुक्त राष्ट्र का गैर सदस्यीय राष्ट्र बनने के लिए उसके खिलाफ मत दिया था और आईसीसी में उसके शामिल होने का भी विरोध किया था।
विज्ञापन
हालांकि जॉन बेयर्ड ने कहा, "मलकी और उनके बीच रचनात्मक और सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें मतभेद के मुद्दों पर भी उन्होंने खुलकर और स्पष्ट बातचीत की।