फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   People in turkey becoming rich by adopting this method

इस अनोखे तरीके को अपनाकर आप भी बनें अमीर

Sat, 21 Nov 2015 04:28 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
People in turkey becoming rich by adopting this method

पूर्वी तुर्की के एक गांव के लोगों में एक नायाब तरीका अपनाकर अमीर बनने की होड़ मची है। उन लोगों ने गिरे हुए उल्कापिंड के अवशेषों को बेचकर करीब साढ़े तीन लाख डॉलर्स कमाए हैं।

विज्ञापन


खबर है कि ये उल्कापिंड इसी साल सितंबर में इस इलाके में गिरे थे। बिंगोल प्रांत के सार्सिसेक गांव में लोग अब भी गांव में और गांव के आसपास खेतों और मैदानों में उल्कापिंड की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


न्यूज़ वेबसाइट हाबेरतुर्क के मुताबिक, इन्हें बेचकर कुछ लोगों ने कारें और मकान तक खरीद लिए हैं। इस वेबसाइट के अनुसार एक ग्राम उल्कापिंड से 60 डॉलर तक मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन बेल्देक को इस गांव के सबसे खुशकिस्मत लोगों में से एक माना जा सकता है। अपनी सास की जिद पर जब वो उल्कापिंड के अवशेष ढूंढ़ने निकले तो उन्हें उल्कापिंड का करीब डेढ किलो का अवशेष मिला।

सास की जिद ने बनाया अमीर

People in turkey becoming rich by adopting this method

हसन ने इस वेबसाइट को बताया, "जब मैं अपनी सास की जिद को और नहीं झेल पाया तो मैं बाहर आ गया और सोचा कि कोशिश करके देख लेता हूं।

मैंने इस इलाके को तीन- चार घंटे तक छाना। और तब मुझे अचानक एक आदमी की मुट्ठी जितना बड़ा चमकदार काला पत्थर दिखाई दिया।" हसन बेल्देक को इस पत्थर के लिए एक लाख बीस हजार डॉलर तक का ऑफर दिया जा चुका है। लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इंकार कर दिया क्योंकि उनका मानना है कि इसका दाम इस राशि से कहीं ज़्यादा है।

उनका कहना है कि इस उल्कापिंड अवशेष को बेचने से उन्हें जो पैसा मिलेगा उससे वे इस्तानबुल में अपने भाई के साथ एक पेस्ट्री शॉप खोलेंगे। साल 2013 में रूस के चेल्याबिंस्क क्षेत्र में भी एक झील के किनारे उल्कापिंड के कई हिस्से गिरने से ऐसी ही पैसा बटोरने की होड़ शुरू हुई थी।

उस वक्त एक वैज्ञानिक ने बताया था कि इन अवशेषों की वैज्ञानिक दृष्टि से कोई खास अहमियत नहीं लेकिन फिर भी शोधकर्ताओं और संग्रहकर्ताओं के लिए ये बहुमूल्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed