फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   parents leave child in forest as punishment

मां-बाप ने सजा देने के लिए, बच्चे को भालुओं से घिरे जंगल में छोड़ा

Tue, 31 May 2016 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
parents leave child in forest as punishment
सजा के तौर बच्चे को जंगल में छोड़ा - फोटो : getty images

मां-बाप बच्चों की शैतानियों पर कभी-कभी ऐसी सजा देते हैं जिसके लिए उन्हें बाद में बेहद अफसोस होता है। जापान में इसी तरह की एक घटना सामने आई है। जंगल के करीब कार से घूमने आए माता पिता ने कार और लोगों पर पत्थर फेंकने के कारण 7 साल के बच्चे को डिसप्लिन सिखाने के लिए जंगल में ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


जापान की होकाइदो पुलिस ने कहा कि,'शुरुआत में माता पिता कह रहे थे कि वे जंगल में कुछ सब्जियां लेने आए थे तभी उनका सात साल का बेटा यमातो तनूका कहीं गायब हो गया। लेकन बाद में माता पिता ने खुद ही बताया कि उन्होंने ही अपने बच्चे को सजा के तौर जंगल में अनुशासन सिखाने के लिए छोड़ा था।' 
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को बताया कि, 'वे थोड़ी देर बाद लड़के को लेने गए तो वह कहीं नहीं मिला।' कहा जा रहा है कि जहां बच्चे को छोड़ा गया है वह जापान का मुख्य आइलैंड है और यहां भालू काफी संख्या में रहते हैं। मां बाप के सच बताने के बाद 180 बचाव कर्मी और पुलिस अधिकारी लापात बच्चे की तलाश में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूदो न्यूज एजेंसी के मुताबिक बचाव दल रात में भी टोर्च लेकर जंगल में बच्चे की तलाश कर रहा है। एनटीवी रिपोर्टर से लापता बच्चे के पिता ने कहा, 'मुझे अपने बच्चे के लिए बहुत पछतावा हो रहा है और मैंने अपनी इस हरकत से कई लोगों को परेशानी में डाल दिया है।'


न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस मां-बाप के खिलाफ उचित कार्रवाई करने पर भी गौर कर रही है। बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार करने पर जापान के लोगों ने सोशल मीडिया पर माता-पिता के प्रति गुस्से काे इजहार किया है और घटना को शर्मनाक बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed