फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pakistani Prime Minister Shahid Khaqan Abbasi arrived in Afghanistan

अफगानिस्तान पहुंचे पाकिस्तान के पीएम अब्बासी, सीमा सुरक्षा-आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर होगी बात

Fri, 06 Apr 2018 03:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Prime Minister Shahid Khaqan Abbasi arrived in Afghanistan
shahid khaqan abbasi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी आज अफगानिस्तान पहुंचे हैं। वह एक दिन के काबुल दौरे पर हैं। अब्बासी के साथ में विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ, गृह मंत्री अहसान इकबाल, गवर्नर इकबाल जफर झागरा और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नसीर जंजुआ मौजूद हैं। 

विज्ञापन


अब्बासी के काबुल पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान डेलीगेशन की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, चीफ एग्जीक्यूटिव अब्दुल्ला और बाकी के सीनियर अधिकारियों से द्विपक्षीय वार्ता होगी। 
विज्ञापन


इस दौरान आर्थिक, सुरक्षा मामलों और आतंकवाद, अफगान शरणार्थियों की वापसी, नशीली दवाओं का उत्पादन और अफगान शांति प्रक्रिया पर बातचीत होगी। 

आपको बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान का हाईलेवल डेलीगेशन अफगानिस्तान पहुंचा था। इस डेलीगेशन का नेतृत्व तहमीना जंजुआ ने किया था। इस डेलीगेशन ने अफगान अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा के मसले पर बात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed