{"_id":"5be8cfc8bdec2269c10f9b8e","slug":"pakistan-pm-imran-khan-should-introspect-on-indias-genuine-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की वाजिब चिंताओं पर आत्ममंथन करे पाकिस्तान: उमर ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भारत की वाजिब चिंताओं पर आत्ममंथन करे पाकिस्तान: उमर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर पर बातचीत के सिलसिले में किसी प्रगति का रास्ता तैयार करने के लिहाज से भारत की वाजिब चिंताओं पर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को आत्ममंथन करना चाहिए।
वरिष्ठ कश्मीरी नेता ने कहा, ‘जब तक हम अपनी चुनाव प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, मुझे लगता है कि पाकिस्तान को भारत की वाजिब चिंताओं को समझने के लिए थोड़ा आत्म अवलोकन करने की जरूरत है।’ भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के बदलते आयाम के संबंध में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज (आईआईएसएस) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर ने कहा कि लश्कर-ए-ताइबा के संस्थापक हाफिज सईद को खुला घूमने की छूट देने का पाकिस्तान सरकार का फैसला दोनों देशों के बीच बेहद महत्वपूर्ण विश्वास बहाली के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।
लंदन में शुक्रवार को एक कार्यक्रम से इतर अब्दुल्ला ने कहा, ‘कश्मीर पर 20 डाक टिकट जारी करने का इमरान खान सरकार का हालिया फैसला ऐसे में मददगार साबित नहीं होगा। क्योंकि हम विश्वास बहाली के कदम उठाने के स्थान पर विश्वास तोड़ने का काम कर रहे हैं।