फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pak thanks China for supporting Pak for NSG bid

पाकिस्तान ने एनएसजी में समर्थन के लिए चीन को कहा थैंक्स

Thu, 23 Jun 2016 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Pak thanks China for supporting Pak for NSG bid
ममनून व शी जिनपिंग हाथ्‍ा ‌म‌िलाते हुए - फोटो : TNN

पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एनएसजी में सदस्यता हासिल करने के लिए पाकिस्तान का साथ देने पर धन्यवाद कहा है। हालांकि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में मंगलवार को छपे एक लेख में पाकिस्तानी राष्ट्रपति की मंशा के उलट भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों को एनएसजी की सदस्‍यता न ‌दिए जाने के बारे में लिखा गया था।

विज्ञापन


हुसैन और शी की शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन की समिट के दौरान ताशकंद में मुलाकात हुई। इससे पूर्व हुसैन ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी से कहा था कि अगर सिर्फ भारत को एनएसजी की सदस्यता मिल जाती है तो पावर को एक ओर चली जाएगी जिससे दोनों देशों के बीच बैलेंस बिगड़ेगा।
विज्ञापन


वहीं चीन एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत का विरोध ये कहकर करता आ रहा है कि भारत अप्रसार संधि (एनपीटी) और सीटीबीटी में अबतक हस्ताक्षर नहीं किए हैं और न ही पाकिस्तान ने किए हैं। हालांकि इस उद्देश्य में चीन अकेला पड़ता नजर आ रहा है क्‍योंकि एनएसजी में सदस्यता के लिए न केवल भारत सदस्य देशों को मनाने में जुटा है, बल्‍कि अमेरिका ने भी उसे पूरा समर्थन देने के साथ अन्य देशों से भी भारत का साथ देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भारत की सदस्यता परमाणु अप्रसार के साफ रिकॉर्ड पर ज्यादा पुख्ता होती नजर आ रही है, वहीं पाकिस्तान के नॉर्थ कोरिया को परमाणु सामग्री और प्रौद्योगिकी देने की बात का खुलासा अमेरिका ने किया है जिससे उसे सदस्यता मिलना आसान नहीं लगता। इन सब विरोधों  के बावजूद चीन यही कहता रहता है कि वह एनएसजी के लिए भारत का विरोध नहीं करता है।
(Published By Abhishek)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed