फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pak helicopter passengers abducted by taliban in Afghanistan

पाक के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, तालिबान ने बनाया यात्रियों को बंधक

Fri, 05 Aug 2016 05:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
Pak helicopter passengers abducted by taliban in Afghanistan
ताल‌िबान

पाकिस्तान के परिवहन हेलिकॉप्टर एमआई-17 की बृहस्पतिवार को पूर्वी अफगानिस्तान में क्रैश लैंडिंग हुई। इसके बात तालिबान आतंकियों ने इस हेलिकॉप्टर में सवार छह लोगों को बंधक बना लिया। यह घटना अफगानिस्तान के अशांत लोगर प्रांत के अजरा जिले में हुई।

विज्ञापन


काबुल स्थित पाक दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी। हालांकि इस बाबत तालिबान की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता अख्तर मुनीर ने बताया कि यह विमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार का है, जो मरम्मत के लिए रूस जाने वाला था। हालांकि उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय जिले के गवर्नर हमीदुल्ला हामिद ने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में सवार छह लोगों को तालिबान आतंकियों ने बंधक बना लिया है और अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके अलावा लोगर गवर्नर के प्रवक्ता सलीम सलेह ने बताया कि क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी। रूस निर्मित इस विमान का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed