फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   oscar pistorius to appear in court on murder charge

गर्लफ्रेंड की हत्या: पिस्टोरियस की पेशी

Sat, 16 Feb 2013 10:52 AM IST
Updated Sat, 16 Feb 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
oscar pistorius to appear in court on murder charge

अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में पैरालंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस दक्षिण अफ्रीका की अदालत में पेश हुए हैं।

विज्ञापन


ऑस्कर पिस्टोरियस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कल उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने प्रिटोरिया में अपनी गर्लफ्रेंड रीवा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पिस्टोरियस ने रात पुलिस थाने में गुजारी। कोर्ट ये तय करेगा कि उन्हें जमानत मिलनी चाहिए या नहीं। सरकारी वकील ये तर्क देंगे कि पिस्टोरियस को हिरासत में रहना चाहिए। प्रीटोरिया में बीबीसी के एंड्रूयू हार्डिंग कहते हैं कि पेशी को दौरान मामले से जुड़े तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन


क्या है मामला

oscar pistorius girlfriendफॉरेंसिक विशेषज्ञ उस घर की तलाशी ले रहे हैं जहां गोली चली थी। संवाददाताओं का कहना है कि पिस्टोरियस की गिरफ्तारी से लोग हैरान हैं क्योंकि उन्हें नेशनल हीरो माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गोली चली थी तो कहा जा रहा था कि शायद पिस्टोरियस ने गलती से अपनी गर्लफ्रेंड पर गोली चला दी क्योंकि उन्हें लगा कि चोर घुस आया है।

दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दर बहुत ज्यादा है और बहुत से लोग अपने पास हथियार रखते हैं ताकि घर में घुसने वाले लोगों से अपना बचाव कर सकें।

'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगो के साथ लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था। वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कृत्रिम अंगों से दौड़ते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। चार बार पैरा-ओलंपिक चैंपियन रहे 25 वर्षीय पिस्टोरियस जब बच्चे थे, तभी उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed