फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   oscar pistorius shot girlfriend in bathroom

गर्लफ्रेंड को 'तीन बार गोली मारी'

Wed, 20 Feb 2013 10:35 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 20 Feb 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
oscar pistorius shot girlfriend in bathroom

दक्षिण अफ्रीका के ओलंपियन और पैरालिंपिक सितारे ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने अनजाने में उन्हें लुटेरा समझ कर गोली चलाई थी।

विज्ञापन


जमानत अर्ज़ी पर सुनवाई के दौरान प्रीटोरिया में खचाखच भरी अदालत में पिस्टोरियस ने कहा कि वो रीवा स्टीनकैंप को बेहद प्यार करते थे और उनके मन में उनकी हत्या का विचार कभी नहीं आया।
विज्ञापन


उधर अभियोजन पक्ष का कहना है कि पिस्टोरियस ने 'अपनी गर्लफ्रेंड को तीन बार गोली मारी थी'। प्रिटोरिया में पिस्टोरियस की याचिका की सुनवाई के वक्त अभियोजन पक्ष ने कहा कि हत्या के वक्त उनकी गर्लफ्रेंड बाथरूम में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत याचिका पर जिरह के दौरान हत्या से जुड़े तथ्य सामने आ रहे हैं। अभियोजन पक्ष की दलील सुनकर पिस्टोरियस रो पड़े।

पिस्टोरियस की गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को गुरुवार को गोली मार दी गई थी। हालांकि बचाव पक्ष का कहना है कि यह हत्या का मामला नहीं है।

अदालत की यह सुनवाई ठीक उस वक्त हो रही है जब पोर्ट एलिजाबेथ में रीवा की अंत्येष्टि है। हत्या का विवरण देते हुए अभियोजन पक्ष ने बताया कि घटना के वक्त पिस्टोरियस ने सात मीटर की दूरी तय की और बाथरूम के दरवाजे की तरफ गोली चला दी।

तीन गोली
अभियोजन पक्ष का कहना है कि गोली चलाने से पहले दोनों पैरों से विकलांग पिस्टोरियस ने उठकर अपने कृत्रिम अंग पहना था।

अभियोजक गेरी नेल ने कोर्ट को बताया कि पिस्टोरियस ने चार बार गोली चलाई थी। इनमें से तीन गोली रीवा को लगीं।

गेरी नेल के मुताबिक गोली चलाने के बाद पिस्टोरियस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और फिर रीवा को सीढियों से नीचे लेकर चले आए।

बचाव पक्ष के वकील बैरी रॉक्स ने अदालत को बताया कि पिस्टोरियस को यह पहले से पता नहीं था कि दरवाजे के पीछे कौन है।

रॉक्स ने कहा, “बचाव पक्ष ने ‘सोच समझ कर की गई हत्या’ का कोई सबूत नहीं दिया है और यहां तक कि यह मामला हत्या का भी नहीं है।”

हत्या का अभियोग
गुरुवार की घटना के बाद मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि रीवा स्टीनकैंप को गलतफहमी से घुसपैठिया समझकर गोली मारी गई थी लेकिन पुलिस ने इन संभावनाओं को खारिज किया है।


इससे पहले अभियोजकों ने कहा था कि वे पिस्टोरियस पर सोच समझकर की गई हत्या का अभियोग चलाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में अपराध की दर बहुत ज्यादा है और बहुत से लोग अपने पास हथियार रखते हैं ताकि घर में घुसने वाले लोगों से अपना बचाव कर सकें।

'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर पिस्टोरियस ने कृत्रिम अंगो के साथ लंदन ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था।

वे पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कृत्रिम अंगों से दौड़ते हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। चार बार पैरा-ओलंपिक चैंपियन रहे 25 वर्षीय पिस्टोरियस जब बच्चे थे, तभी उनकी दोनों टांगें काटनी पड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed