फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Osama bin Laden sister and stepmother feared dead in UK plane crash

लादेन की बहन और सौतेली मां की प्लेन क्रेश में मौत!

Sat, 01 Aug 2015 03:46 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Osama bin Laden sister and stepmother feared dead in UK plane crash

मारे जा चुके कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन की बहन और सौतेली मां की हैम्पशायर स्थित प्राइवेट एयरपोर्ट पर एक बिजनेस जेट प्लेन क्रेश होने से मौत हो गई है। इस बिजनेस जेट हादसे में कौन लोग मारे गए हैं इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


पर ब्रिटेन में सऊदी अरब के एंबेसडर प्रिस मोहम्मद बिन नवाफ अल सऊद ने एंबेसी के ट्विटर अकाउंट से बिन लादेन परिवार को अपनी श्रदाजांलि दे दी है। ब्रिटेन में दो मस्जिदों की कस्टोडियन प्रिंस मोहम्मद बिन नवाफ बिन अब्दुल अजीज के पास है। ब्लैकबुश एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर उन्होंने ओसामा बिन लादेन ओर उनके परिवार का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


द गार्जियन की खबर के मुताबिक
सऊदी एंबेसी ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में ब्रिटिश अधिकारी जांच कर रहे हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द मृतकों के शरीर को सौंप दिया जाए। इसके जल्द से जल्द मृतकों की सुपुर्द-ए-खाक की रस्म को पूरा किया जा सके। सऊदी मीडिया के मुताबिक इस हादसे में मारे गए आतंकी ओसामा बिन लादेन की बहन और सौतेली मां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका के नेवी सील कमांडो की टीम ने वर्ष 2011 में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ओसामा बिन लादेन का खातमा कर डाला था। गार्जियन की खबर के मुताबिक अभी इस बात की पुष्टि करना संभव नहीं है कि इस हादसे में कौन मारा गया है। पर जिस बिजनेस जेट में यह हादसा हुआ है वो जेट बिन लादेन परिवार की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है।

'जेट 300 में यह हादसा हुआ और इसमे चार लोग सवार थे'

Osama bin Laden sister and stepmother feared dead in UK plane crash

पुलिस न तो इस बात को मान रही और न ही इंकार कर रही है कि बिजनेस जेट में लादेन परिवार का कोई सदस्य था। इस बिजनेस जेट की कीमत 600 करोड़ रुपए थी और इसमें 9 लोग सफर कर सकते थे।

ब्लैकबुश एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक एयरपोर्ट से सात मील दूर नॉर्थ-वेस्ट फ्रॉनब्रॉग में यह हादसा हुआ। एयर ट्रैफिक को ट्रैक करने वाली वेबसाइट फ्लाइट राडार के मुताबिक मिलान-मेलपेंसा एयरपोर्ट की ओर उड़ते समय समय यह हादसा हुआ।

हैम्पशायर पुलिस के चीफ इंस्पेक्टर ओल्गा वेनर ने चार लोगों की इस हादसे में मरने की पुष्टि की है। इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नही है। इस हादसे की वीडियो और पिक्चर के लिए पुलिस ने 101 पर कांटेक्ट किया गया। वेनर ने बताया कि पुलिस एयर एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्रांच के साथ मिलकर इस हादसे की जांच कर रहा है।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक रनवे के निकट शुक्रवार शाम को 3.09 बजे यह हादसा हुआ। जेट 300 में यह हादसा हुआ और इसमे चार लोग सवार थे। इस हादसे के तुरंत बाद ही ब्लैकबुश फायर की बचाव टीम कुछ ही मिनट में वहां पहुंच गई और बचाव में जुट गई। हैम्पशायर फायर ब्रिगेड ने चार पंप और लैंड रोवर मौके पर आग पर काबू पाने के लिए भेजे।

देखें पूरा वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed