फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   On the occasion of India's Republic Day Burj Khalifa painted with Tricolor

भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे रंग से रंगा बुर्ज खलीफा

Wed, 25 Jan 2017 09:19 PM IST
एजेंसी/ दुबई
एजेंसी/ दुबई Updated Wed, 25 Jan 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of India's Republic Day Burj Khalifa painted with Tricolor
तिरंगे में रंगा बुर्ज खलीफा - फोटो : social media

दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा भी भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे के रंग (केसरिया, सफेद और हरे) में रंगा हुआ नजर आया। बुर्ज खलीफा के ट्विटर हैंडल से अंग्रेजी और अरबी दोनों ही भाषाओं में इस बाबत जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


बुर्ज खलीफा की ओर से आधिकारिक ट्वीट में कहा गया, ‘बुधवार रात से हम भारत के 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं। इस उपलक्ष्य में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में एलईडी लाइट्स से रोशन किया गया है।’ दुबई स्थित इस इमारत की ऊंचाई 823 मीटर है और इसका नाम अबू धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खालीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में दिया गया है। दुबई यूएई के सात अमीरात में से एक है।
विज्ञापन


अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed