फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   On Dove advertising The allegation of racism on, company says sorry

डव के विज्ञापन पर लगा नस्लभेद का आरोप, कंपनी ने मांगी माफी

Thu, 12 Oct 2017 03:23 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Thu, 12 Oct 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
On Dove advertising The allegation of racism on, company says sorry
Dove
डव ने हाल ही में फेसबुक विज्ञापन अभियान की शुरुआत की, जिसमें लोशन का उपयोग करने के बाद एक काली औरत को सफेद बनते दिखाया गया। डव लोशन निर्माता ने अपने इस 'नस्लभेद' वाले विज्ञापन के लिए अब माफी मांगी है। 
विज्ञापन


'डव' लोशन ने इस फेसबुक विज्ञापन अभियान में तीन तस्वीरें दिखाई गई हैं। पहली तस्वीर ने एक काली महिला को लोशन का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। दूसरी तस्वीर में लोशन के इस्तेमाल के बाद उस महिला को अपने टी शर्ट को उतारते हुए दिखाया गया है। तीसरी तस्वीर में एक सफेद चेहरा सामने आ जाता है, जो एशियाई महिला होती है।
विज्ञापन


पढ़ें:  दुनिया के यह 6 एयरपोर्ट अपनी खूबियों से आपको हैरान कर देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


डव कंपनी ने अपने ट्वीट में कहा है, "हमें इस विज्ञापन की वजह से हुए अपराध पर बेहद अफसोस है"। हालांकि अब डव ने वो फेसबुक वीडियो हटा लिया है। लेकिन अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट नय मुआउ ने इसे अपने फेसबुक फोलोअर्स के साथ साझा किया है। 

"मैं अपना फेसबुक पेज देख रही थी, कि मेरी निगाह डव के इस विज्ञापन पर पड़ी, अगर ये सही है तो मैं ये क्या देख रही हूं" नय मुआउ ने फोटो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में ये लिखा। सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन के बाद बहस शुरू हो गई है। डव पर लोग नस्लभेद करने और उस पर लीपापोती करने का आरोप लगा रहे हैं। 

हालांकि नय मुआउ के पोस्ट के ठीक नीचे कुछ लोगों ने टिप्पणी करते हुए ये भी लिखा कि डव ब्रांड ये साबित करने की कोशिश कर रहा है कि उनका ये साबुन और लोशन किसी भी नस्ल के लोग इस्तेमाल कर सकते है। 

पढ़ें: अमेरिका को नॉर्थ कोरिया की चेतावनी, 'हमसे लड़ना मतलब आग से खेलना'


एक फेसबुक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि उनका मतलब है कि यह सभी तरह के लोगों के लिए है - काले और गोरे सबके लिए"। एक और फ़ेसबुक यूजर ने लिखा, "तीसरी औरत निश्चित तौर पर गोरी नहीं हैं, लेकिन अपनी बात को कहने के लिए निश्चित तौर पर ये सही तरीका नहीं था."। 

पहले भी विवादों में
कुछ लोगों ने डव ब्रांड के नए विज्ञापन को ब्रांड के पुराने विवादित मामलों से जोड़ने की भी कोशिश की है। 2011 में भी डव पर नस्लभेद का आरोप लगा था। उस वक्त डव ब्रांड ने साबुन के इस्तेमाल के पहले और बाद में जिन महिलाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था, उस पर भी विवाद खड़ा हुआ था।

उसमें भी शुरुआत में काली और अंत में गोरी महिला की तस्वीर विज्ञापन में लगाई गई थी। 2015 में भी डव विवादों में रहा था। इस साल डोव ने अपने सम्मर ग्लो क्रीम पर लिखा था, "नार्मल से लेकर काले रंग वाले सभी इसका इस्तेमाल सकते है"। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed