फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Obama and Castro's reflected both stress in press briefing

ओबामा और कास्त्रो की प्रेसवार्ता में झलका तनाव

Wed, 23 Mar 2016 12:50 AM IST
एजेंसी/ हवाना
एजेंसी/ हवाना Updated Wed, 23 Mar 2016 12:50 AM IST
सार

  • मानवाधिकार और प्रतिबंध को लेकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को घेरने की कोशिश की 
  • कास्त्रो ने अमेरिका से क्यूबा के द्वीप पर बना नौसैनिक अड्डा छोड़ने को कहा

विज्ञापन
Obama and Castro's reflected both stress in press briefing
- फोटो : Reuters

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो की अभूतपूर्व संयुक्त प्रेसवार्ता में दोनों देशों के बीच पिछले 50 साल से चला आ रहा तनाव साफ देखने को मिला। दोनों नेताओं ने इस दौरान मानवाधिकारों और अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर एक दूसरे को घेरने की कोशिश की। इस संयुक्त संबोधन को देख क्यूबा के लोग भी हैरान थे क्योंकि यहां नेताओं से ऐसी मुखरता के साथ सवाल पूछे जा रहे थे जिसके वे आदी नहीं है।

विज्ञापन


दोनों देशों के संबंधों में पिछले 15 महीनों में तेजी से सुधार आया है लेकिन सवाल-जवाब के दौरान दोनों देशों के बीच अब भी मौजूद गहरे मतभेद उभरकर सामने आ गए। हवाना के पैलेस ऑफ रिवोल्यूशन में अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दूसरे दिन ओबामा ने कास्त्रो पर मानवाधिकार से जुड़े रिकॉर्ड को सुधारने का दबाव बनाया। ओबामा ने कहा, ‘जैसा कि राष्ट्रपति कास्त्रो ने संकेत दिया कि हमारे बीच आज भी कई मामलों में गंभीर मतभेद हैं। इनमें लोकतंत्र और मानवाधिकारों से जुड़े मतभेद शामिल हैं।’
विज्ञापन


फिर भी अमेरिका और क्यूबा के संबंधों में एक ‘नए दिन’ की शुरुआत करार देते हुए ओबामा ने कहा कि संबंधों को सामान्य करने का एक पहलू यह भी है कि हम मतभेदों पर सीधे तौर पर चर्चा करें। ओबामा क्यूबा के असंतुष्ट लोगों से भी मुलाकात करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कास्त्रो ने अमेरिकी प्रतिबंधों की तीखी आलोचना की और इसे अपने देश के आर्थिक विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा करार दिया। उन्होंने ओबामा पर यह दबाव भी बनाया कि गुआंतानामो बे स्थित उस अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को उनकी सरकार को लौटाएं जो क्यूबा के द्वीप पर बना है। कास्त्रो ने सीधे कहा कि दोनों देशों के बीच कई गहरे मतभेद हैं जो दूर नहीं होंगे। व्हाइट हाउस के अधिकारियों को अपने क्यूबाई समकक्ष को इस बात के लिए मनाने में कई हफ्ते लग गए कि दोनों नेताओं की निजी मुलाकात के बाद वे संवाददाताओं के सवालों का जवाब दें। कास्त्रो की ओर से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करना अपने आप में दुर्लभ है। कभी-कभी वह अचानक संवाददाताओं के सवाल ले लेते हैं।

फिदेल कास्त्रो से ओबामा की नहीं हुई मुलाकात

Obama and Castro's reflected both stress in press briefing

अमेरिकी राष्ट्रपति की क्यूबा यात्रा के दौरान बराक ओबामा की क्यूबा के दिग्गज नेता फिदेल कास्त्रो से मुलाकात नहीं हुई। इस पर व्हाइट हाउस ने सफाई दी है। ओबामा के विदेश नीति मामलों के वरिष्ठ सलाहकार बेन रोड्स ने कहा कि प्रशासन या क्यूबा के अधिकारियों में से किसी ने भी ओबामा और 89 वर्षीय नेता के बीच मुलाकात के बारे में नहीं कहा था।

उन्होंने कहा, ‘इस यात्रा के दौरान हम राष्ट्रपति की फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की योजना नहीं बना रहे हैं। न तो हमने और न ही क्यूबा सरकार ने इस तरह की मुलाकात का कोई अनुरोध किया है।’ कास्त्रो को पिछले काफी समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही देखा गया है।

सरकारी मीडिया में उनकी जो भी तस्वीरें आई हैं उनमें वह व्हीलचेयर पर बैठे दिखे हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान ओबामा ने कास्त्रो से मुलाकात की इच्छा जताते हुए कहा था, ‘अगर उनका स्वास्थ्य अच्छा है कि वह मुझसे मिल सकें तो मुझे उनसे मुलाकात करने में बेहद खुशी होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed