{"_id":"5845e6194f1c1be059448498","slug":"nuclear-terrorist-can-strike-anywhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र ने चेताया, 'कहीं भी हमला कर सकते हैं परमाणु आतंकी'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
संयुक्त राष्ट्र ने चेताया, 'कहीं भी हमला कर सकते हैं परमाणु आतंकी'
एजेंसी/ विएना
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी ने रेडियोधर्मी सामग्री के दुरुपयोग और सुविधाओं पर हमले को रोकने के लिए एक हफ्ते के लंबे मंत्रीस्तरीय सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को चेताया कि परमाणु आतंकी दुनिया के किसी भी हिस्से में कहीं भी हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख युकिया आमानो ने कहा, ‘जिनके पास थोड़ा या बहुत परमाणु या अन्य रेडियोधर्मी सामग्री हैं, उन सभी देशों के लिए प्रभावी परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आतंकवादी और उग्रवादी वैश्विक परमाणु सुरक्षा प्रणाली में किसी भी जोखिम के तहत विस्फोट करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई भी देश एक मार्ग के रूप में खुद को इस्तेमाल किया हुआ पाया जा सकता है और किसी भी देश को इस तरह के हमलों का निशाना बना जा सकता है।’
विज्ञापन
आमानो ने यह भी कहा कि दुनिया के सभी देशों ने आईएईए से सहयोग के साथ परमाणु सुरक्षा में अपने निवेश को बढ़ाया है और पिछले छह वर्षों में 10000 से ज्यादा पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य विशेषज्ञों के साथ कर्मियों के स्तर को सुदृढ़ करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आईएईए ने देशों को परमाणु सामग्री के पता लगाने के लिए 3000 से ज्यादा उपकरण दिए हैं और इस साल रियो डी जेनेरियो में ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स के दौरान ब्राजील को विकिरण का पता लगाने वाले उपकरण और अन्य सहायता मुहैया कराई।
इस साल आईएईए ने परमाणु जगत में कंप्यूटर सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भी आयोजन किया, जिसमें बढ़ती परमाणु सुविधाओं के साथ डिजिटल प्रणाली पर भरोसे के तौर पर साइबर सुरक्षा के बढ़ते मसलों पर विचार-विमर्श किया गया।