फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Now men in office to wipe tears of women in Japan

अब दफ्तर में महिलाओं के आंसू पोछेंगे पुरुष

Wed, 30 Sep 2015 07:02 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Now men in office to wipe tears of women in Japan

जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने अपनी यहां ऐसे आकर्षक पुरुषों की नियुक्ति की है, जिनका काम महिलाओं के आंसू पोंछना है। यह लड़के हर समय रुमाल लेकर महिलाओं के आंसू पोंछने के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन


कंपनी की यह सेवा उसकी महिला कर्मचारियों के लिए है, जो कामकाजी और निजी जीवन के बीच सामंजस्य बैठाते हुए कई बार तनाव में आ जाती है। कंपनी ने अपनी आंतरिक रिपोर्ट में पाया था कि महिलाएं अत्यधिक तनाव में रोने लगती हैं और इसके लिए वह कंपनी के बाथरूम का इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन


इससे काम प्रभावित हो रहा था। टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, कंपनी का मानना है कि स्मार्ट पुरुष जब महिलाओं को आंसू पोंछेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।

वेबसाइट से भी बुलाए जा सकते हैं पुरूष

Now men in office to wipe tears of women in Japan

जापान में ही वेबसाइट के जरिए भी महिलाएं रोने के लिए लड़कों को बुला सकते हैं। ईकेमेसो वेबसाइट पर यह सुविधा मौजूद है।

मिरर की खबर के मुताबिक, जापान में जो महिलाएं अपना दुख बांटना चाहती हैं वें ऑनलाइन बुक कर के इन लड़कों को बुला सकती हैं और उनके सामने रो सकती हैं। ये लड़के उनकी सारी परेशानियां सुनेंगे और उनके आंसू पोछेंगे।

ये लड़के खुद उनके घर या ऑफिस, जहां महिलाएं चाहें, चले जाएंगे। एक रुमाल और सांत्वना भाव के साथ ये आपके दरवाजे पर मौजूद होंगे।

इन लड़कों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाती है कि ये कैसे परेशान महिलाओं की आंखों से आंसू निकलवाएं और उनका मन हल्का करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed