फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korean missile The failed held a military parade

दक्षिण कोरिया का दावा, दागे जाने के दौरान ही फट गया उत्तर कोरिया का मिसाइल

Sun, 16 Apr 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 16 Apr 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
 North Korean missile The failed held a military parade
फाइल फोटो - फोटो : Reuters

उत्तर कोरिया ने देश के संस्थापक किम इल सुंग की 105वीं जयंती के मौके पर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। साथ ही उसने पूर्वी तट सिंपो के पास मिसाइल परीक्षण करने का प्रयास किया जो कि फेल होने की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उत्तरी कोरिया की ट्रंप को धमकी, कहा- युद्ध के लिए तैयार हैं हम
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने आज सुबह सिंको क्षेत्र के पास से एक अज्ञात मिसाइल परीक्षण करने का प्रयास किया लेकिन इसके असफल होने का संदेह है।'इस संबंध में अब तक अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुयी है लेकिन उत्तर कोरिया ने कहा कि परीक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अमेरीकी सेना के प्रशांत कमांड के प्रवक्ता और नौसेना के एक कमांडर डेव बेनहम ने रायटर को बताया कि हमें आज उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल परीक्षण करने का पता चला और मिसाइल दागे जाने के फौरन बाद ही यह फट गया। 

ये भी पढ़ें-चीन की चेतावनी, नॉर्थ कोरिया के साथ कभी भी छिड़ सकता है युद्ध

कोरियाई क्षेत्र में परमाणु एयरक्राफ्टों से लदा अमेरिकी जहाज पहुंचने से फैलने वाले तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने देश के संस्थापक पितामह किम इल सुंग की 105वीं वर्षगांठ मनाते हुए विहंगम परेड आयोजित की। इस परेड में किम इल सुंग के पौत्र व उत्तर कोरिया के नेता किम योंग उन ने एक नई लंबी दूरी की विशालकाय मिसाइल का प्रदर्शन किया और अमेरिका को चेतावनी दी कि वह इलाके में उकसाने वाली कार्रवाई न करे अन्यथा उत्तर कोरिया परमाणु हमले के साथ पलटवार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

राजधानी प्योंगयांग में सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए उत्तर कोरिया ने टैंकों व अन्य रक्षा साजो सामान के साथ भव्य परेड निकाली। इसका मकसद अमेरिका को सीधी चुनौती देना था जिसके परमाणु एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लदे जहाज यहां पहुंचने से तनाव फैल गया है। अमेरिका द्वारा सीरियाई हवाई अड्डे पर मिसाइलें दागने और अफगानिस्तान में सबसे बड़ा गैर परमाणु बम गिराने के कारण सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप उत्तर कोरिया पर भी हमले का आदेश दे सकते हैं। लेकिन इस परेड के दौरान किम योंग उन अपने सहयोगियों के साथ हंसते हुए पूरी तरह निश्चिंत दिखाई दिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed