{"_id":"59dd2e7c4f1c1b6f548b6c68","slug":"north-korean-hackers-kim-s-murder-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने सियोल के कंप्यूटरों से चुराया किम की हत्या का ‘प्लान’","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने सियोल के कंप्यूटरों से चुराया किम की हत्या का ‘प्लान’
एजेंसी, सियोल
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
kim jong un
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के हैकरों ने दक्षिण कोरिया की सेना के कंप्यूटरों पर सेंध लगाकर अहम डाटा चोरी कर लिया है। इस डाटा में सैन्य दस्तावेजों के अलावा उत्तर कोरिया और अमेरिका की साझा युद्ध नीति और युद्ध की स्थिति में बचाव के उपायों की योजनाएं भी शामिल हैं।
इतना ही नहीं चुराए गए डाटा में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की साजिश की योजना भी शामिल है। कोरियाई मामलों पर गहराई से नजर रखने वाली न्यूज वेबसाइट चोसुन लबो ने मंगलवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में यह दावा किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद री शियोल ही ने इस दावे को सही ठहराया है। उन्होंने कहा है कि हैकरों ने दक्षिण कोरियाई सेना के कंप्यूटर नेटवर्क पर पिछले साल सितंबर में सेंध लगाई और 235 गीगाबाइट का अतिसंवेदनशील डाटा चोरी करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
लीक हुए डाटा में उत्तर कोरिया के साथ युद्ध की स्थिति में 5015 नामत संचालन योजना और किम जोंग उन पर हमले की योजना भी शामिल है। संसद की रक्षा समिति के सदस्य री से इस मामले से संबंधित प्रश्न तो नहीं किए जा सके लेकिन उनके कार्यालय का कहना है कि यह बयान बिल्कुल सही है।
री ने कहा कि चोरी की गई 80 फ़ीसदी जानकारियों की पहचान की जानी अभी बाक़ी है, लेकिन चिंता की बात यह है कि चोरी हुए डाटा में दक्षिण कोरिया के विशेष सैन्य दस्तावाजों, पॉवर प्लांटों और अहम सैन्य ठिकानों के बारे में जानकारियां भी शामिल हैं।
हालांकि दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने खुफिया मामलों का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि इसी साल मई में मंत्रालय ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने सियोल के मिलिट्री इंट्रानेट पर सेंध लगा कई जानकारी चुरा ली है, लेकिन क्या डाटा चोरी हुआ इसके बारे में नहीं बताया गया था।
6800 हैकरों की सेना
दक्षिण कोरिया सरकार के मुताबिक, प्योंगयांग ने 6800 कंप्यूटर हैकरों को साइबर युद्ध के लिए प्रशिक्षण दिया है। सियोल ने 2014 में सोनी पिक्चर्स की हैकिंग सहित हाई प्रोफाइल साइबर हमलों को शुरू करने का उत्तर कोरिया पर आरोप लगाया था।