फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea warns war is inevitable Just waiting for the time

नॉर्थ कोरिया ने फिर दी चेतावनी- परमाणु युद्ध होना तय, बस वक्त का इंतजार

Thu, 07 Dec 2017 08:25 PM IST
एजेंसी/ सियोल
एजेंसी/ सियोल Updated Thu, 07 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
North Korea warns war is inevitable Just waiting for the time

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास से परेशान उत्तर कोरिया ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु युद्ध होना तय है लेकिन अब सवाल यह है कि यह जंग कब होगी।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते तीसरी बार उत्तर कोरिया द्वारा अंतरराज्यीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का टेस्ट किया था। इसके बाद से अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त युद्धाभ्यास के जरिये अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। इस अभ्यास में दोनों ही देशों के सैकड़ों अत्याधुनिक जंगी जहाज हिस्सा ले रहे हैं। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि अमेरिका के कुछ शीर्ष अधिकारी जंग का इरादा रखते हैं। बीते शनिवार अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर माइक पोंपियो ने कहा था कि किम जोंग-उन को देश और विदेश में अपनी खतरनाक स्थिति का जरा भी अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया विदेश मंत्रालय के एक अज्ञात प्रवक्ता ने पोंपियो के इस बयान को सुप्रीम लीडर की बेइज्जती और उत्तर कोरिया के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed