फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea warns, US-South Korea military training is putting ghee in the fire

नॉर्थ कोरिया की चेतावनी, मिलिट्री ट्रेनिंग कर आग में घी डाल रहे हैं अमेरिका-साउथ कोरिया

Tue, 22 Aug 2017 01:12 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
North Korea warns, US-South Korea military training is putting ghee in the fire
युद्ध का अभ्यास करते सैनिक - फोटो : Social Media

उत्तर कोरिया की नाराजगी को नजरअंदाज करते हुए अमेरिका और दक्षिण कोरिया सालाना सैन्य अभ्यास में जुटे हैं। उत्तर कोरिया ने सैन्य अभ्यास की निंदा करते हुए इसे 'आग में घी' डालने जैसा बताया है। जबकि अमेरिका ने इस सैन्य अभ्यास को रक्षात्मक बताया है लेकिन उत्तर कोरिया इसे हमले की तैयारी के तौर पर देख रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें:- नॉर्थ कोरिया की मीडिया का दावा, हमारी मिसाइल की रेंज में है पूरा अमेरिका
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास का दक्षिण कोरिया में भी विरोध हो रहा है। सोमवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जाहिर की। बीते हफ्ते उत्तर कोरिया की मीडिया ने जानकारी दी थी कि उसने प्रशांत महासागर स्थित अमेरिकी द्वीप गुआम पर मिसाइल हमले को टाल दिया है। हालांकि उत्तर कोरिया ने कहा था कि वो अमेरिकी की कार्रवाई पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास 'फिलहाल किसी स्तर पर बातचीत का हिस्सा नहीं'
जुलाई में चीन और रूस ने प्रस्ताव रखा था कि मिसाइल परीक्षणों पर रोक के बदले सैन्य अभ्यास नहीं किया जाए। लेकिन अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जोसेफ डनफर्ड ने बीते हफ्ते कहा था कि सैन्य अभ्यास 'फिलहाल किसी स्तर पर बातचीत का हिस्सा नहीं है' और अभ्यास योजना के मुताबिक ही होगा। सैन्य अभ्यास में अमेरिका के करीब 17 हजार पांच सौ और दक्षिण कोरिया के 50 हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। ये अभ्यास 10 दिन तक चलेगा।

पढ़े:- द. कोरिया और अमेरिका के युद्धाभ्यास पर किम जोंग हुआ आग-बबूला, गंभीर नतीजे भुगतने की दी धमकी

उत्तर कोरिया की गुआम पर हमला करने की धमकी और उसकी ओर से बार-बार किए जा रहे मिसाइल परीक्षणों को लेकर जारी वाकयुद्ध को लेकर विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि संयुक्त सैन्य अभ्यास को ऐसे संवेदनशील वक्त में उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखा जाएगा।

'अनियंत्रित परमाणु युद्ध' की चेतावनी

North Korea warns, US-South Korea military training is putting ghee in the fire
मिसाइल दाग-दाग कर ‌उत्तर कोरिया दिखा रहा है अपनी ताकत - फोटो : Reuters

उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार 'नोडोंग सिनमून' ने रविवार को अपने संपादकीय में लिखा कि सैन्य अभ्यास से प्रायद्वीप की स्थिति बदतर होगी। संपादकीय में 'अनियंत्रित परमाणु युद्ध' की चेतावनी दी गई।

'हालात को बेकाबू नहीं करना चाहिए'
समाचार एजेंसी 'यानहैप' ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया को इस सैन्य अभ्यास के बहाने 'हालात को बेकाबू नहीं करना चाहिए'। अमेरिका और दक्षिण कोरिया हर साल दो चरण में युद्धाभ्यास करते हैं। इसमें बड़ी संख्या में सैनिक और साजो सामान इस्तेमाल होता है। एक बार अभ्यास वसंत के मौसम में और दूसरा पतझड़ के वक्त होता है।

दोनों समय जमीन, समुद्र और हवाई सैन्य अभ्यास होता है और कंप्यूटर के जरिए भी अभ्यास किया जाता है। हाल के सालों में चरमपंथ और रासायनिक हमले को लेकर भी अभ्यास हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed