{"_id":"58f1cb2f4f1c1bbc7fcf8d2c","slug":"north-korea-warns-against-us-for-its-military-hysteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया की ट्रंप को धमकी, हमला हुआ तो न्यूक्लियर मिसाइल से मिलेगा जवाब","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नॉर्थ कोरिया की ट्रंप को धमकी, हमला हुआ तो न्यूक्लियर मिसाइल से मिलेगा जवाब
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले सीरिया में और अब अफगानिस्तान में अमेरिका के हवाई हमलों पर नॉर्थ कोरिया बौखला गया है। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीमो किम जोंग उन ने अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उनके राष्ट्र पर परमाणु हमला किया गया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। मीडियो की रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने कहा कि वो न्यूक्लियर हमले से पलटवार करने में एक पल नहीं सोचेगा।
विज्ञापन
स्टेट के संस्थापक किम इल-सुंग की 105वीं वर्षगांठ पर किम जोंग ने यह कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक किम जोंग ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन का गंभीर सैन्य उन्माद एक खतरनाक चरण तक पहुंच गया है जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता। दरअसल, सीरिया में 59 मिसाइलें दागने के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अमेरिका का निशाना अब नॉर्थ कोरिया है।
विज्ञापन
दरअसल, संस्थापक की वर्षगांठ पर सबसे बड़े शहर प्योंगयांग में सैन्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में जवानों, सनसाइन टैंक्स, मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम्स और दूसरे हथियारों ने परेड में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका यूएन में नॉर्थ कोरिया के परमाणु मिसाइल परिक्षण का लंबे समय से विरोध कर रहा है। नॉर्थ कोरिया की एजेंसी केसीएनए की खबरों से इस धमकी की पुष्टि हुई है। साल 1950-53 से नॉर्थ और साउथ कोरियों को बीच तकनीकी वार चल रहा है। इस बीच साउथ कोरिया समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने नॉर्थ कोरिया का राजनीतिक स्तर पर घेरने की कोशिश की है।