फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea test-fires ballistic missile

उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, हुई फेल

Sat, 29 Apr 2017 09:13 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sat, 29 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
North Korea test-fires ballistic missile
मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने योनहैप समाचार सेवा को ये जानकारी दी है।

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि मिसाइल छोड़े जाने के कुछ ही देर में फट गई।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अमरीकी सरकार के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि परीक्षण नाकाम रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर पर कहा है कि उत्तर कोरिया के परीक्षण अपने मुख्य सहयोगी चीन के प्रति असम्मान दर्शाता है।

विज्ञापन

ट्रंप का ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख के मुताबिक ये मिसाइल राजधानी प्योंगयांग के उत्तर में स्थित प्योनगान प्रांत के एक परीक्षण स्थल से स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार तड़के लॉन्च की गई।

मिसाइल के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। अभी तक उत्तर कोरिया ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पहले परीक्षण हुआ था नाकाम

North Korea test-fires ballistic missile

अमरीकी विदेश मंत्री के दुनिया के बाकी देशों से उत्तर कोरिया पर अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए दबाव बनाने का आह्वान करने के कुछ घंटे बाद ही उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण किया है।

दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बड़े सैन्य अभ्यास करने से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है।

क़रीब एक सप्ताह पहले उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण नाकाम हो गया था। अमरीका सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया का मिसाइल लॉन्च के चंद सेकंड बाद ही फट गया था।

बुधवार को अमरीका ने दक्षिण कोरिया में बेहद उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात की है। द टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफ़ेंस सिस्टम कम और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed