फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea says will stop nuclear, ballistic missile tests from 21 April 

उत्तर कोरिया का तानाशाह अब नहीं करेगा परमाणु मिसाइलों का परीक्षण, ट्रंप ने किया फैसले का स्वागत

Sat, 21 Apr 2018 10:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
North Korea says will stop nuclear, ballistic missile tests from 21 April 
kim jong un
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे हर कोई सकते में है। तानाशाह ने कहा कि उत्तर कोरिया को अब और परमाणु मिसाइलों के परीक्षण करने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी योन्हप के मुताबिक 21 अप्रैल से उत्तर कोरिया परमाणु मिसाइलों और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण रोक देगा। खबरों के मुताबिक उत्तर कोरिया की सत्तारुढ़ वर्कर्स पार्टी की बैठक हुई थी जिसके बाद फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर कोरिया आये दिन परमाणु मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है। इससे वह दुनिया के सभी देशों के निशाने पर है। यहां तक की कई देशों ने इसका खुलेतौर पर विरोध भी किया है। यही नहीं परमाणु हथियार कार्यक्रम चलाने के कारण उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम का स्वागत किया है। ट्रंप ने इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि यह नॉर्थ कोरिया और दुनिया के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। हमे बड़ी कामयाबी मिली है। आने वाली समिट में मिलने का इंतजार है। 

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने 2017 में 6 बार परमाणु परीक्षण भी किया था। जिससे अमेरिका समेत कई देश नाराज चल रहे थे और उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिया था।

उत्तर कोरिया का रुख पिछले कुछ समय से बदला हुआ दिखाई दे रहा है। उसने अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया से भी बेहतर रिश्तों की पहल की है। दोनों देशों के बीच हॉटलाइन सेवा भी शुरू की गई है।

 

   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed