{"_id":"5915c63e4f1c1b7a04852779","slug":"north-korea-says-that-america-and-south-korea-are-plotting-to-kill-kim-jong-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग की हत्या की साजिश रच रहे अमेरिका, दक्षिण कोरिया: उत्तर कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
किम जोंग की हत्या की साजिश रच रहे अमेरिका, दक्षिण कोरिया: उत्तर कोरिया
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
Updated Fri, 12 May 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन
- फोटो : the union
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों पर अपने नेता किम जोंग उन की हत्या की ‘आतंकवादी’ साजिश रचने का आरोप लगाया और इसे ‘युद्ध की घोषणा’ बताया।
विज्ञापन
मिशन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘अमेरिका और दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों और साजिश रचने वाले संगठनों के सफाए के लिए कोरियाई अंदाज में आतंकवाद रोधी अभियान चलाया जाएगा।’
विज्ञापन
मिशन ने ‘सीआईए और दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा के हर एक आतंकवादी को पकड़ने और निर्दयता पूर्वक सफाए’ के सरकार के संकल्प को दोहराया। मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों से उत्तर कोरिया का उसके प्रयासों में साथ देने का आग्रह किया। बयान में कहा गया है कि साजिश रचने वालों ने देश में एक ‘आतंकवादी’ की घुसपैठ कराई, जिसके पास उपग्रह संचार उपकरण था।
विज्ञापन