उ. कोरिया का दावा, 'एड्स, सार्स और इबोला खत्म करेगी एक गोली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ पोस्ट की खबर के अनुसार उत्तर कोरिया ने एक ऐसी दवा बनाने का दावा किया है जिसके प्रयोग से दुनिया एड्स जैसी बीमारी से पूरी तरह से मुक्ति पा जाएगी। यहीं नहीं एड्स के अलावा ये एकलौती दवा ईबोला, MERS, SARS जैसी श्वास संम्बंधी जानलेवा बीमारियों को जड़ से खत्म करने का दावा करती है।
कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार उनके वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के कुछ दुर्लभ तत्वों वाली उर्वरक में पैदा हुई जिनसिंग के प्रयोग से कुमडांग-2 नाम की दवा को बनाया है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने बर्ड फ्लू के इलाज के लिए 1996 में बनी इस दवा का प्रयोग 2006 और 2013 में किया था।
ठोस सबूत का इंतजार
इबोला, MERS और SARS जैसी बीमारियां कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के चलते पनपती है। कुमडांग-2 आसानी से प्रतिरोधक क्षमता से पनपने वाली रोगों का इलाज कर सकता है।
हालांकि इस घोषणा के साथ उत्तर कोरिया की तरफ से कोई भी सबूत या स्टडी सामने नहीं आई है।
उत्तर कोरिया ने ये दावा उस वक्त किया है जब उसका पड़ोसी और सबसे बड़ा दुश्मन देश दक्षिण कोरिया इस वक्त MERS वाइरेस की चपेट में है। MERS की अभी तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनी है और यह बात दक्षिण कोरिया के प्रशासन को चिंता में डाल रही है। MERS ने दक्षिण कोरिया में पिछले दो महीने में दो दर्जन से ज्यादा जाने ली हैं और 160 से ज्यादा बीमार हैं।