फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea's says Our H-Bomb is READY world-ending bomb aimed at US

परमाणु हमले के लिए नॉर्थ कोरिया तैयार, बोला-अमेरिका सहित पूरी दुनिया खत्म कर देंगे

Mon, 24 Apr 2017 12:32 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह Updated Mon, 24 Apr 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
North Korea's says Our H-Bomb is READY world-ending bomb aimed at US
उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनातनी और बढ़ती जा रही है। अब उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि हमारा परमाणु बम तैयार है। किम जोंग ने अमेरिका में परमाणु बम का लक्ष्य रखा है। उसका दावा है कि उनके शस्त्रागार में सबसे शक्तिशाली बम प्रक्षेपण के लिए तैयार है। इससे पहले प्योंग्यांग ने अमेरिका की जंगी जहाज पर हमला करने की धमकी दी है। उसने कहा कि वह यूएसएस कार्ल विन्सन को डूबा कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

 

बताते चलें कि अमेरिका के दो लड़ाकू जहाज वेस्टर्न पैसिफिक में जापान के साथ सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने यूएसएस कार्ल विन्सन को कोरियाई पेनिनसुला (प्रायद्वीप) में भेजा था। उत्तर कोरिया के सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिनमून’ के अनुसार, तानाशाह की क्रांतिकारी सेना परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अमेरिकी युद्धपोत को एक ही हमले में नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है, जो उसकी सेना के लिए अपनी ताकत दिखाने का बेहतरीन मौका होगा। मालूम हो कि बीते 15 अफ्रैल को उत्तर कोरिया ने देश के संस्थापक किम सुंग द्वितीय की 105वीं जयंती पर अपनी सैन्य फौजी ताकत का प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


अमेरिकी युद्धपोत कार्ल विन्सन अपने बेड़े के साथ इनदिनों पश्चिमी प्रशांत महासागर में उत्तर कोरिया की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप ने मिसाइल परीक्षणों के बाद बढ़ते तनाव के मद्देनजर इस बेड़े को उत्तर कोरिया के करीब जाने का आदेश दिया था। हालांकि अमेरिका ने यह नहीं बताया है कि यह बेड़ा कहां है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शनिवार को कहा था कि युद्धपोत अगले कुछ दिनों में अपनी मंजिल तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ल विन्सन के साथ सैन्य युद्धाभ्यास के लिए जापान ने भी दो जहाज भेजे हैं। उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया और जापान पर भी हमले की चेतावनी दी है। ऐसे में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जापान के ऐसी सेना नहीं है जो ऐसे किसी हालात से निपट सके। लेकिन उत्तर कोरिया के तल्ख होते तेवर के बाद वहां भी ऐसे हथियारों को हासिल करने की मांग उठने लगी है जो उत्तर कोरिया की मिसाइलों को जवाब दे सकें। अमेरिका और दक्षिण कोरिया को आशंका है कि उत्तर कोरिया अगले कुछ हफ्तों में एक और परमाणु परीक्षण कर सकता है। लिहाजा दक्षिण कोरिया ने भी अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed