फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea’s Kim Jong Nam Killed With VX, the Most Toxic Weapon Ever: Malaysian Police

दुनिया के सबसे खतरनाक जहर 'VX' से हुई 'किम जोंग नम' की हत्या

Sat, 25 Feb 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
North Korea’s Kim Jong Nam Killed With VX, the Most Toxic Weapon Ever: Malaysian Police
- फोटो : getty

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के सौतेले भाई की हत्या में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम जोंग नाम की हत्या में दुनिया के सबसे खतरनाक जहर का इस्तेमाल हुआ है। यह जहर का नाम 'वीएक्स' नर्व एजेंट है। 

विज्ञापन


मलेशिया की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा है कि किम की हत्या के लिए जिस रसायन का इस्तेमाल किया गया, वह बेहद जहरीला है और संयुक्त राष्ट्र ने इसे व्यापक जनसंहार का हथियार माना है। पुलिस अब इस बात की भी छानबीन कर रही है कि वीएक्स को मलेशिया में बाहर से लाया गया था या फिर यहीं बनाया गया था। 
विज्ञापन


गौरलतब है कि उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किंम जोंग नाम की पिछले हफ्ते मलेशिया में दिनदहाड़े एक हवाईअड्डे पर हत्या कर दी गई थी। दक्षिणी कोरिया और अमेरीकी अधिकारियों का मानना है कि उत्तरी कोरिया के एजेंट्स ने किम जोंग नम की हत्या की। मलेशिया पुलिस को किम जोंग नम के शव का पोस्टमॉर्टम करते हुए उनकी आंख और चेहरे पर वीक्स के अंश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि वीएक्स एक बिना टेस्ट वाला रसायन होता है। इससे किसी भी तरह की महक नहीं आती। यह जहर दुनिया भर में प्रतिबंधित है।अब केवल रिसर्च, चिकित्सा और दवा बनाने के लिए ही इसके इस्तेमाल की इजाजत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed