{"_id":"591fcd7f4f1c1bb315f22b39","slug":"north-korea-s-deputy-un-envoy-says-it-is-ridiculous-to-link-pyongyang-with-wannacry-cyber-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने साइबर हमले के आरोपों को किया खारिज, बताया हास्यास्पद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने साइबर हमले के आरोपों को किया खारिज, बताया हास्यास्पद
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 20 May 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
किम इन रयांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के उपराजदूत ने उत्तर कोरिया को रैनसेमवेयर हमले का जिम्मेदार बताने वाले आरोपों को हास्यास्पद बताया। बता दें पिछले हफ्ते से दुनिया भर के देशों पर साइबर हमला जारी है।
विज्ञापन
भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस हमले से करीब तीन लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र के उप राजदूत किम इन रयांग ने कहा साइबर हमले को उत्तर कोरिया से जोड़ना काफी हास्यास्पद है। ये बातें उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या साइबर हमले में प्योंगयांग का हाथ था? उन्होंने आगे कहा जब भी कुछ होता है तो अमेरिका और अन्या दुश्मन सेनाएं उत्तर कोरिया से जोड़ देती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिमेंटेक और कस्पेरस्काई लैब ने सोमवार को कहा था कि लाजरस समूह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कार्यक्रमों में वानाक्राई सॉफ्टवेयर के पहले संस्करण में कुछ कोड दिखाई दिए थे, कई कंपनियों के शोधकर्ताओं ने जिसकी पहचान उत्तरी कोरिया के हैकिंग ऑपरेशन के रूप में की है।
आपको बता दें साईबर वर्ल्ड में तहलका मचाने वाले रैंसमवेयर ने भारत में भी अपनी मौजदूगी दर्ज करा दी है। एक तरफ अभी तक पूरी दुनिया इस साईबर अटैक से निपटने की ही रणनीति बना रही है, तो दूसरी तरफ रैंसमवेयर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रैंसमवेयर से अब भारत भी अछूता नहीं रहा। केरल की एक पंचायत के 4 कंप्यूटरों पर रैंसमवेयर का अटैक हुआ है। हालांकि भारत सरकार का दावा है कि रैंसमवेयर के अटैक का भारत पर कोई खास असर नहीं है।