फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea practiced removing civilians among the growing tension from United States

आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तर कोरिया ने शहरों को खाली कराने का किया अभ्यास

Tue, 31 Oct 2017 03:37 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ सियोल Updated Tue, 31 Oct 2017 03:37 AM IST
विज्ञापन
North Korea practiced removing civilians among the growing tension from United States

 अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तर कोरिया ने अपने कई शहरों को खाली कराने का अभ्यास किया है। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसियों ने इस बाबत सूत्रों के हवाले से खबरें जारी की हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस ड्रिल के बहाने उत्तर कोरिया की परमाणु हमला या बड़े परीक्षण की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन



अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने हाल ही में दक्षिण कोरिया दौरे पर उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हमले की तैयारी की आशंका व्यक्त की थी। इस बीच दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग को छोड़ दूसरे व तीसरे दर्जे के शहरों में यह अभ्यास किया है। आमतौर पर यह अभ्यास सामान्य नहीं होता है और इसके कई मायने होते हैं। उत्तर कोरिया द्वारा अमेरिका के कई शहरों को निशाना बनाने वाली अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण करने के बाद शहर खाली कराने के अभ्यास की यह पहली कार्रवाई है। 
विज्ञापन


पढ़ें- उत्तर कोरिया या दक्षिण कोरिया, किसमें ज्यादा है दम
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई अधिकृत जानकारी नहीं है, लेकिन मैटिस के दक्षिण कोरियाई दौरे के समय से ही अमेरिका की राजनयिक पहल इशारा करती हैं कि उसे कुछ ऐसी भनक लगी है जो असामान्य है और रक्षामंत्री का दौरा इसी की एक कड़ी था। प्योंगयोंग ने इस अभ्यास को पूरी तरह से गोपनीय रखा है, लेकिन दक्षिण कोरियाई अधिकारियों को इस बात के प्रमाण मिले हैं कि कुछेक शहरों में तेजी से सैन्य वाहनों में नागरिकों को दूसरे शहरों में ले जाया जा रहा है। 

परमाणु के साथ सौंदर्य उत्पाद में भी बनें नं. 1

North Korea practiced removing civilians among the growing tension from United States
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के तानासाह किम जोंग-उन की एक अलग ही तस्वीर प्रकाश में आई है। वह प्योंगयोंग की एक कास्मेटिक फैक्ट्री में अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और उसने साबुन व सौंदर्य उत्पादों का मुआयना किया। इससे पहले 14 साल पहले किम के पिता ने यहां का दौरा किया था। किम ने कंपनी की प्रशंसा की और विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिए कहा। उसने कहा कि हमें परमाणु के साथ-साथ सौंदर्य उत्पादों में भी दुनिया का सबसे अगुआ देश बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed