उत्तर कोरिया ने फोड़ा हाइड्रोजन बम, पास ही आया भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। ये दावा किया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण के बाद आए हैं।
उत्तर कोरिया ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। हाइड्रोजन बम की क्षमता परमाणु बम से भी कई गुना ज्यादा होती है। इससे पहले जापान और दक्षिण कोरिया की ओर से दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता को बढ़ाने की कवायद के चलते परमाणु परीक्षण किया है। इस बीच उत्तर कोरिया में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण की पुष्टि के बाद ये इस देश द्वारा चौथा परमाणु परीक्षण है। इससे पहले साल 2006, 2009 और 2013 में भी उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था।
उत्तर कोरिया ने किया हाइड्रोजन बम का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने पनगेयरी परमाणु केंद्र से हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। 1948 में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया अलग हुए थे। जिसके बाद ये तय हुआ था कि कोई भी परमाणु क्षमता को लेकर आपसी सहमति से कोई कदम आगे बढ़ाएंगे।
इस बीच जानकारों की मानें तो उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण का असर दोनों देशों के रिश्तों पर जरूर पड़ेगा।
इस बीच अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से दावा किया गया कि इस भूकंप का केंद्र उत्तर कोरिया के उत्तर पूर्वी इलाके प्योंगयांग के आस-पास रहा। ये जगह किल्जु शहर से 50 किमी दूर बताया जा रहा है। साथ ही ये जगह पनगेयरी परमाणु केंद्र से लगा हुआ है।
पनगेयरी केंद्र से परीक्षण का दावा
इससे पहले वेबसाइट चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर की ओर से भी ये दावा किया गया था कि किसी बड़े धमाके के चलते ही ये भूकंप आया है।
इस बीच दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने पूरे मामले की जानकारी अपनी सरकार को दी है। वहीं दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री यूं बिंग से ने आपात बैठक बुलाई है।
कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन की ओर से कहा गया है कि ये जानने की कोशिश की जा रही है कि जो भूकंप आया है कि वो प्राकृतिक है या मानवीय है। हालांकि जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अमेरिकी कोरियन अनुसंधानकर्ताओं की ओर से दावा किया गया है कि कुछ सैटेलाइट तस्वीरें पनगेयरी केंद्र से मिली हैं।