{"_id":"17121e7cb452f10efc43db3264e0d6fb","slug":"north-korea-military-chief-executed-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के सैन्य प्रमुख को भ्रष्टाचार के लिए मिली मौत की सजा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया के सैन्य प्रमुख को भ्रष्टाचार के लिए मिली मौत की सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के सैन्य प्रमुख को भ्रष्टाचार के आरोप में मौत की सजा दी गई है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी यॉनहेप ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा है कि जनरल रि योंग-गिल को भ्रष्टाचार और निजी मुनाफे के लिए काम करने का अपराधी करार किया गया। इस खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
जनरल रि 2013 में को उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के नेतृत्व में कोरियन पीपल्स आर्मी का प्रमुख नियुक्त किया गया था।
दक्षिण कोरियाई सरकार के पिछले साल के एक अनुमान के मुताबिक 2011 में किम जोंग उन के सत्ता में आने के बाद से 70 अधिकारियों को मौत की सज़ा दी गई है।
इनमें किंग जोंग उन के चाचा भी शामिल हैं जो उनके प्रमुख सलाहकारों में से एक थे। उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था।