फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea manhattan hydrogen bomb

उत्तर कोरिया ने दी धमकी, हाइड्रोजन बम से उड़ा देगा मैनहटन सिटी

Mon, 14 Mar 2016 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
north korea manhattan hydrogen bomb

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के मैनहटन शहर को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दी है। अभी हाल में दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है, जिससे उत्तर कोरिया बौखलाया हुअा है।

विज्ञापन


सियोल ने रविवार को अमेरिका के मैनहटन शहर को हाइड्रोजन बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मालूम हो कि उत्तरी कोरिया अमेरिकी सेना और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में था।
विज्ञापन


दरअसल संयुक्त अभ्यास के दौरान उत्तर कोरिया का एक सबमरीन लापता भी हो गया था। उस दौरान भी उत्तर कोरिया ने दोनों देशों पर परमाणु हमला करने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाया उत्तर कोरिया

north korea manhattan hydrogen bomb

गौरतलब है कि बीते 7 मार्च से पोहांग में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा जिसमें दोनों देशों की नौ सेना और आर्मी  समेत अमेरिका के 55 एयरक्राफ्ट और दोनों देशों के करीब 30 फाइटरशिप शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरी कोरिया का एक युद्धपोत लापता हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक यूएस मिलिट्री ने इस सबमरीन को अंतिम बार नॉर्थ-ईस्टर्न कोस्ट पर देखा था। वहीं अमेरिका को शक है कि युद्धपोत भटक गया है या डूब गया है। यूएस स्पाई सैटेलाइट, एयरक्राफ्ट और शिप्स नॉर्थ कोरियन नेवी द्वारा युद्धपोत के सर्च ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैं।

बता दें कि बीते जनवरी को उत्तरी कोरिया ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था जिसकी चर्चा दुनियाभर रही। उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग के आदेश पर हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया। अमेरिका समेत कई देशों ने इसकी निंदा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed