{"_id":"570fc7054f1c1b2d364a6ab8","slug":"north-korea-is-preparing-to-test-ballistic-missiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में उत्तर कोरिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी में उत्तर कोरिया
एजेंसी/सियोल
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई मीडिया की मानें तो उत्तर कोरिया मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक, शुक्रवार को अपने दिवंगत संस्थापक राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर कोरिया इन मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
योन्हाप न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि उत्तर कोरिया ने करीब तीन सप्ताह पहले अपने पूर्वी तट वोंसान में एक या दो मुसुदान बैलेस्टिक मिसाइल की तैनाती की है। अधिकारी के अनुसार, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि उत्तर कोरिया यह परीक्षण किम द्वितीय सुंग के जन्मदिन के आसपास करेगा।’
विज्ञापन
उत्तर कोरिया 15 अप्रैल को किम का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाता है। इस दिन अमूमन विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन या मिसाइल परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन