{"_id":"59c6392b4f1c1b17108b4991","slug":"north-korea-hydrogen-bomb-test-over-pacific-ocean-can-push-north-korea-us-to-actual-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के इस कदम से शुरू होगी अमेरिका से उसकी असली लड़ाई? ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया के इस कदम से शुरू होगी अमेरिका से उसकी असली लड़ाई?
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Hwasong-12 के टेस्ट को देखते किम जोंग उन।
- फोटो : Korean Central News Agency (KCNA)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच इन दिनों जुबानी जंग जारी है। दोनों देशों के प्रमुख एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर पर हाईड्रोजन बम का टेस्ट किया तो क्या होगा? हो सकता है कि इसकी वजह से ही कोरिया और अमेरिका युद्ध के और करीब आ जाएं। फिलहाल सब अंदाजा ही लगा रहे हैं कि उत्तर कोरिया ऐसा टेस्ट कैसे करेगा? उसका जापान पर क्या प्रभाव होगा और अमेरिका इसका क्या जवाब देगा?
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: किम जोंग ने उड़ाया अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक, ट्रंप ने कहा- ऐसा सबक सिखाऊंगा हमेशा रहेगा याद
विज्ञापन
उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार किसी ना किसी मिसाइल का टेस्ट करने के बाद ट्रंप ने यूएन की जनरल मीटिंग में उत्तर कोरिया को पूरी तरह से खत्म कर देने की चुनौती दी थी। इसके बाद किम जोंग उन ने हाइड्रोजन बम की धमकी दी थी। कहा गया था कि यह अबतक का सबसे शक्तिशाली बम होगा। 2006 से अबतक कोरिया ने कुल छह परमाणु टेस्ट किए हैं। लेकिन ये सब के सब अंडरग्राउंड टनल में किए गए थे।
विज्ञापन
कैसे करेगा टेस्ट: कई विशेषज्ञों को आशंका है कि कोरिया के पास ऐसा टेस्ट करने की ताकत है। माना जा रहा है कि जिस मिसाइल से टेस्ट किया जाएगा वह जापान के ऊपर से उड़ते हुए प्रशांत महासागर में जाएगी। टेस्ट Hwasong-14 से भी किया जा सकता है। इस मिसाइल की रेंज सबसे लंबी है। इसका दो महीने पहले ही टेस्ट भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया की नई परेशानी, चीन ने कम की तेल सप्लाई
लेकिन Hwasong-14 के साथ भी रिस्क होगा। यह भी फेल हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो हाइड्रोजन बम लेकर जा रही मिसाइल जापान में क्रैश होगी। Hwasong-12 जो कि उत्तर कोरिया की अलग मिसाइल है उसका छह बार टेस्ट हुआ है। जिसमें से तीन बार वह फेल हुई है।