{"_id":"58f5986d4f1c1b197447212c","slug":"north-korea-has-given-the-threat-now-we-will-do-more-missile-test","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तर कोरिया की खुली धमकी, कहा हर सप्ताह करेंगे परमाणु परीक्षण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया की खुली धमकी, कहा हर सप्ताह करेंगे परमाणु परीक्षण
amarujala.com- submitted by: आनंद
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ मंत्री ने बीबीसी से कहा है कि अगर अमेरिका, उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई करता है तो उत्तर कोरिया भी परमाणु हमला करने से नहीं हिचकेगा। उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री हैन सोंग युल ने बीबीसी से कहा, "अमेरिका अगर हमें उकसाएगा तो हम भी युद्ध के लिए तैयार हैं और हम परमाणु हमले के जरिए जवाब देंगे।"
अंतराष्ट्रीय दबाव और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद उत्तर कोरिया ने ऐलान किया है कि वो अपने मिसाइल कार्यक्रम में जरा भी ढील नहीं देगा। हैन सोंग युल ने कहा, "हम अब और ज्यादा मिसाइल टेस्ट करेंगे। हम हर हफ्ते, हर महीने और हर साल मिसाइल टेस्ट करेंगे।"
इससे पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा था कि उत्तर कोरिया, अमेरिका के सब्र का इम्तिहान ना ले। उन्होंने कहा, "उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संयम बरतने के दिन लद चुके हैं।" उत्तर कोरिया के कथित विफल मिसाइल परीक्षण के बाद सोल पहुंचे माइक पेंस ने मीडिया से ये बात कही थी।
विज्ञापन
हाल के दिनों में आक्रामक बयानों की बौछार के बाद से उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव खासा बढ़ चुका है और चीन ने चेतावनी भी दी है कि दोनों देशों के बीच किसी भी वक्त लड़ाई छिड़ सकती है।