फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea has decided to expel Japanese tourist accused of committing a crime

उत्तर कोरिया ने आरोपी जापानी पर्यटक को किया निष्कासित, मानवता के आधार पर लिया फैसला

Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM IST
टोक्यो, भाषा
टोक्यो, भाषा Updated Mon, 27 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
North Korea has decided to expel Japanese tourist accused of committing a crime
सांकेतिक तस्वीर

जापान सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वे उस जापानी पर्यटक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे उत्तर कोरिया ने अज्ञात आरोपों पर हिरासत में लेने के बाद देश से निष्कासित कर दिया। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को बताया कि जापानी पर्यटक तोमोयुकी सुगीमोतो को उसके अपराध के बारे में पूछताछ करने के लिए हिरासत में रखा गया था। हालांकि उसके अपराध के बारे में नहीं बताया गया।

विज्ञापन


संक्षिप्त खबर में कहा गया है कि अधिकारियों ने मानवता के सिद्धांत के आधार पर नरमी बरतते हुए उसे छोड़ने और देश से निष्कासित करने का फैसला किया है। जापान के मुख्य कैबिनेट मंत्री योशिहिदे सुगा ने पत्रकारों को बताया कि जापान सरकार हरसंभव कदम उठा रही है लेकिन उसने मामले की संवेनदशीलता का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


जापानी सरकार ने दो सप्ताह पहले पुष्टि की थी कि वह उन रिपोर्टों की जांच कर रही है कि उसके एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है।जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि तकरीबन 30 वर्ष की आयु का यह व्यक्ति वीडियोग्राफर माना जा रहा है और उस पर पश्चिमी उत्तर कोरिया में बंदरगाह शहर नाम्पो की एक सामूहिक यात्रा के दौरान एक सैन्य केंद्र का वीडियो बनाने का संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योदो ने बताया कि सरकार ने बीजिंग में उत्तर कोरियाई दूतावास के जरिए उसकी रिहाई की मांग की थी। जापान के उत्तर कोरिया के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed