फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea fires ballistic missile into Sea of Japan

उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, 45 मिनट तक आसमान में लगाती रही चक्कर

Sat, 29 Jul 2017 07:44 AM IST
एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Updated Sat, 29 Jul 2017 07:44 AM IST
विज्ञापन
North Korea fires ballistic missile into Sea of Japan
North Korea

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार रात बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जो जापान सागर में जा गिरी। इसके बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुला ली। अाबे ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी है।

विज्ञापन


हम सूचना का विश्लेषण कर रहे हैं और जापान के लोगों की सुरक्षा की रक्षा करना हमारी पूरी कोशिश होगी। हालांकि मिसाइल किस प्रकार की थी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सनद रहे कि 4 जुलाई को उत्तर कोरिया ने अपना पहला अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट परीक्षण किया था। 
विज्ञापन


जापान सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि मिसाइल शुक्रवार को दागी और मिसाइल 45 मिनट तक आसमान में चक्कर काटती रही और उसके बाद जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच जापानी तट के निकट जापान सागर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तटवर्ती सुरक्षा गार्ड ने लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी कर दी गई है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने भी उत्तर कोरिया द्वारा मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है। पेंटागन के प्रवक्ता नेवी कैप्टन जेफ डेविस ने कहा कि हमें सूचना मिली है और जल्द ही हमें और सूचना मिल जाएगी।

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल उत्तर कोरिया के उत्तरी जागैंग प्रांत से दागी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed