फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   north korea duplicate facebook

उत्तर कोरिया में दिखी फेसबुक की नकल

Wed, 01 Jun 2016 12:37 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 01 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
north korea duplicate facebook
उत्तर कोरिया वाला फेसबुक - फोटो : bbc

उत्तर कोरिया में फेसबुक की हूबहू नकल अचानक से दिखी जिसके बाद वो ऑफलाइन हो गई। इसे उत्तर कोरिया की StarCon।net।kp होस्ट कर रही थी और इसपर दूसरी सोशल नेटवर्क साइट्स की सुविधाएं मौजूद थीं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि स्टारकोन किसने तैयार किया लेकिन यह माना जा रहा है कि यह भविष्य में दी जाने वाली ऐसी सेवा का हिस्सा है। 

विज्ञापन


जिसे देश की ही टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी मुहैया करवाएगी। जैसे ही साइट सामने आई इसे हैक कर लिया गया और अब आप उसे एक्सेस नहीं कर सकते हैं। ये सबसे पहले डो मेडोरी नाम के एक व्यक्ति को दिखा जो नेटवर्क मैनेजमेंट फर्म डिन के शोधकर्ता के तौर पर काम करते हैं। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस देश में किसी भी वेबसाइट का होस्ट किया जाना कम ही देखा गया है। उन्होंने कहा कि साइट का नाम देखने से लगता है कि ये उत्तर कोरिया की स्टार टेलीकॉम सर्विस का हिस्सा है। मेडोरी बताते हैं कि लोग उसपर साइन कर रहे थे ये सोचकर कि उनकी बात उत्तर कोरिया के लोगों के लोगों तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि इस साइट का उपयोग अभी तक किसी भी उत्तर कोरियाई ने नहीं किया है, यह हाल तब है जब इस साइट का निर्माण उत्तर कोरिया में किया गया है।' साइट के दिखने के एक दिन बाद ही उसे हैक कर दिया गया और सभी विजिटर यूट्यूब वीडियो पर डायरेक्ट होेने लगे। फिर यह पूरी तरह से बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed