{"_id":"5a4f19184f1c1b10788b68ec","slug":"north-korea-dictator-kim-jong-un-ready-to-talk-with-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरम पड़े नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग, साउथ कोरिया से बातचीत को हुए तैयार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नरम पड़े नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग, साउथ कोरिया से बातचीत को हुए तैयार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने के बीच नॉर्थ कोरिया बातचीत को तैयार हो गया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि अगर दोनों देशों को बातचीत की संभावनाएं बनानी है तो उनके अधिकारियों की मुलाकात होनी बेहद जरूरी है।
दरअसल, कोरिया में शीत ओलंपिक होने हैं और एथलिट्स के हिस्सा लेने को लेकर दोनों देशों में कई वार्ताएं होनी संभव मानी जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बैठक 9 जनवरी को पैनमुनजोम में हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि सीमा से सटा ये गांव काफी शांत है, हालांकि, यहां भारी मात्रा में सैन्य बल भी मौजूद रहता है।
नॉर्थ कोरिया की ओर से बातचीत के रास्ते खुलने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। सबसे पहले और अहम यह माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया, अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच बढ़ती दोस्ती से बौखलाया हुआ है। किम जोंग दोनों देशों की दोस्ती में दरार लाने के अलावा उन युद्ध अभ्यासों पर भी रोक लगावाना चाहते हैं, जो साउथ चाइना सी में दोनों देश अक्सर करते रहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप ने दिया उत्तर कोरिया के तानाशाह को जवाब- सबसे बड़ा परमाणु बटन तो मेरे पास है...
दरअसल, साउथ कोरिया में विंटर ओलंपिक्स होने हैं और इसी वजह से इन युद्ध अभ्यासों पर विराम लगा दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से नॉर्थ कोरिया पड़ोसी मुल्क साउथ कोरिया से बातचीत को तैयार हुआ है। हालांक, बातचीत के प्रस्ताव से साउथ कोरिया में बहस शुरू हो गई है और पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गया है।