{"_id":"5a4c5f7f4f1c1bfe7a8b4dc0","slug":"donald-trump-warn-north-korean-leader-kim-jong-un-nuclear-button-is-on-his-desk-at-all-times","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने दिया उत्तर कोरिया के तानाशाह को जवाब- सबसे बड़ा परमाणु बटन तो मेरे पास है...","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने दिया उत्तर कोरिया के तानाशाह को जवाब- सबसे बड़ा परमाणु बटन तो मेरे पास है...
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Trump-kim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में भी अमेरिका और उत्तर कोरिया की तल्खी बदस्तूर जारी है। एक ओर जहां नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति हकीकत है और उसके हाथों में परमाणु बम का बटन है। वहीं बुधवार की सुबह डोनाल्ड ट्रंप ने नोर्थ कोरिया को जवाब देते हुए कहा है कि मेरे डेस्क पर हमेशा न्यूक्लियर बटन रहता है जो ज्यादा बड़ा है और ज्यादा पावरफुल भी है।
ट्रंप ने साल के पहले दिन पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है। उन्होंने लिखा की पाकिस्तान बहुत बेवकूफ बना चुका है। इसके साथ ही ट्रंप ने एकबार फिर किम जोन उन को भी जवाब देते हुए लिखा है कि कोई के उस तानाशाह को बता दे कि मेरे पास भी न्यूक्लियर बटन है जो ज्यादा बड़ा है और अधिक शक्तिशाली भी है।
बता दें कि नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा था कि यूएस का पूरा हिस्सा उसके निशाने पर है और परमाणु बम का बटन उसके हाथ में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चौकन्ना रहना चाहिए क्योंकि यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। उन्होंने यह बातें सोमवार को उत्तर कोरिया को संबोधित करते हुए कहीं थी।
विज्ञापन
किम ने कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है जोकि शांति के साथ रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने काफी समय से कोई आक्रामक रवैया नहीं अपनाया है। हमारा परमाणु हथियारों के प्रयोग करने का कोई इरादा नहीं है।
किम ने अपने परमाणु हथियारों को विकसित करने के काम में तेजी लाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि परमाणु संपन्न बनने की दिशा के काम में हमें तेजी लाने की जरुरत है। किम ने यह भी कहा कि हमें दुश्मन देशों से हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध जारी है। दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी लगातार चल रही है। हालात यह हैं कि पूर्व ज्वाइंट चीफ माइक मुलेन ने कहा था कि अमेरिका और उत्तर कोरिया में परमाणु युद्ध हो सकता है।

North Korean Leader Kim Jong Un just stated that the “Nuclear Button is on his desk at all times.” Will someone from his depleted and food starved regime please inform him that I too have a Nuclear Button, but it is a much bigger & more powerful one than his, and my Button works!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 3, 2018
किम ने अपने परमाणु हथियारों को विकसित करने के काम में तेजी लाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि परमाणु संपन्न बनने की दिशा के काम में हमें तेजी लाने की जरुरत है। किम ने यह भी कहा कि हमें दुश्मन देशों से हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध जारी है। दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी लगातार चल रही है। हालात यह हैं कि पूर्व ज्वाइंट चीफ माइक मुलेन ने कहा था कि अमेरिका और उत्तर कोरिया में परमाणु युद्ध हो सकता है।
पाक को मदद रोकी
Shahid-Trump
वहीं साल के पहले दिन अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद में बड़ी कटौती करते हुए उसे आईना दिखा दिया है कि उसने झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं किया। अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले 255 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है।
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर पाक के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पिछले 15 सालों से पाक को 33 अरब डॉलर की आर्थिक मदद की जा चुकी है, लेकिन उसने इन पैसों का इस्तेमाल आतंकियों को पनाह देने के लिए किया है।
ट्विट के साथ ही ट्रंप ने इशारा दे दिया था कि वो आर्थिक मदद को रोक सकता है और ऐसा उन्होंने करके भी दिखा दिया। ट्रंप ने कहा कि वह हमारे शासकों को बेवकूफ समझता रहा है। आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए हम अफगानिस्तान की खाक छानते रहे और पाकिस्तान हमारी मदद करने के बजाय उन्हें सुरक्षित पनाहगाह देता रहा। लेकिन अब और नहीं होगा।’ ट्वीट के जरिये ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती शासकों पर भी निशाना साधा है।