फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea destroyed the 'White House' in 2.5 minutes video

उत्तर कोरिया ने जारी किया तीसरे विश्व युद्ध का वीडियो, ढाई मिनट में व्हाइट हाउस तबाह

Fri, 28 Apr 2017 07:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Fri, 28 Apr 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
North Korea destroyed the 'White House' in 2.5 minutes video
फाइल फोटो - फोटो : social media

कोरियाई प्रायद्वीप पर उपजे तनाव के बीच उत्तर कोरिया की ओर से आया ढाई मिनट का एक वीडियो चिंता पैदा करने वाला है। यह वीडियो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को गुस्से में भरने के लिए काफी है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के तल्ख तेवरों को दिखाते इस वीडियो में अमेरिका की अत्याधुनिक मिसाइलों और युद्ध पोत को ग्राफिक्स के जरिये तबाह होते दिखाया गया है।

विज्ञापन


वीडियो में संगीत और ऑडियो का भी इस्तेमाल हुआ है। उत्तर कोरिया की मिसाइलें व्हाइट हाउस पर कहर बरपा रही हैं। वीडियो में उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किए गए युद्धाभ्यासों का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


वीडियो की शुुरुआत अमेरिकी सेना से होती है और देखते ही देखते उत्तर कोरिया वॉशिंगटन पर परमाणु हमला कर देता है। वीडियो में बताया गया है कि अमेरिकी युद्धपोत को उत्तर कोरिया की मिसाइलें नेस्तनाबूत कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया को केवल खाद्य पदार्थ और दवाईयों की सप्लाई करेगा भारत

अमेरिका की थॉड तैनात करने से चीन खफा

North Korea destroyed the 'White House' in 2.5 minutes video
डोनाल्ड ट्रंप

कोरियाई प्रायद्वीप पर बढ़ रहे तनाव के  बीच चीन का रुख किस ओर होगा, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस बीच दक्षिण कोरिया में अमेरिका द्वारा थाड (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड डिफेंस) एंटी मिसाइल तैनात करने से चीन खफा है।

जवाब में उसने भी लाइव फायर सैन्य अभ्यास का निर्णय लिया है। इसमें युद्ध जैसे असल हालात दिखाए जाते हैं। चीन ने कुछ नए हथियारों के परीक्षण की बात भी चीन की ओर से की गई है। चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इससे पूर्व रूस भी थाड तैनात करने पर विरोध जता चुका है। उसका कहना है कि इसका रडार सिस्टम इतना ताकतवर है कि वह यहां के देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़ें: जंग के साथ खत्म हो सकता है उत्तर कोरिया के साथ तनावः डोनाल्ड ट्रंप

शांति से सुलझाना चाहेंगे विवाद लेकिन संभावना कम : ट्रंप
व्हाइट हाउस में 100 दिन पूरे होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिसाइल और परमाणु परीक्षण मुद्दों को लेकर उत्तर कोरिया के साथ तनाव गहरा सकता है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वह इस मसले पर डिप्लोमेटिक रुख अपनाने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति की भी तारीफ की और कहा कि शी जिनपिंग एक अच्छे आदमी हैं, वह लगातार कोशिश कर रहे हैं कि युद्ध की स्थिति पैदा ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed