फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to supply only foods and medicines to North Korea

नॉर्थ कोरिया को केवल खाद्य पदार्थ और दवाईयों की सप्लाई करेगा भारत

Wed, 27 Mar 2019 07:56 PM IST
तिवारी अभिषेक amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
India to supply only foods and medicines to North Korea
प्रतीकात्मक तस्वीर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों का पालन करते हुए भारत ने नॉर्थ कोरिया को केवल खाद्य पदार्थ और दवाओं की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने नॉर्थ कोरिया के साथ किसी भी वस्तु के व्यापार न करने का फैसला लागू किया है। इस बात का फैसला नॉर्थ कोरिया की सैन्य परिचालन क्षमताओं को नियंत्रित करने के मद्देनजर लिया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में 21 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर एक गजट जारी किया गया है। गजट में कहा गया है कि नॉर्थ कोरिया को परमाणु संबंधित सामग्री, हथियार, प्रौद्योगिकी और किसी अन्य सामग्री की आपूर्ति न करने के लिए कहा गया है। ऐसी कोई भी सामाग्री जो नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को बढ़ाए, उसकी आपूर्ति न की जाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा गजट में नॉर्थ कोरिया के साथ सभी सैन्य प्रशिक्षण को रोका गया है। इसके अलावा नई दिल्ली को नॉर्थ कोरिया को केवल खाद्य आपूर्ति करने तक ही सीमित कर दिया है। हालांकि भारत ने सालों से उत्तर कोरिया के साथ कम महत्वपूर्ण राजनयिक संबंध बनाए रखें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ऑर्डर में नॉर्थ कोरिया को बैंकिंग सेवायें, ईंधन आपूर्ति, जहाजों की अन्य सेवाएं और सैन्य प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगाया गया है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed