{"_id":"59114a474f1c1b231f850dd0","slug":"north-korea-could-be-preparing-an-emp-strike-on-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से नहीं अब आसमान से उत्तर कोरिया करेगा अमेरिका पर हमला!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जमीन से नहीं अब आसमान से उत्तर कोरिया करेगा अमेरिका पर हमला!
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Tue, 09 May 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग-उन
- फोटो : the union
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया अमेरिका पर जमीन से नहीं बल्कि आसमान से हमला करने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञों ने इस बात की चेतावनी दी है उत्तर कोरिया इलेक्ट्रोमैगनेट पल्स(ईएमपी) से अमेरिका पर हमला करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
डरा हुआ प्योंगयांग गुप्त रूप से अंतरिक्ष में एक उच्च परमाणु हथियार को विस्फोट करने की क्षमता विकसित कर रहा है। इसके तहत वो ईएमपी स्थापित करेगा जो इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नीचे गिराएगा जिसके परिणाम काफी भयानक होंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी और नेशनल EMP टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर पीटर विनसेंट प्राई ने आगाह किया है कि उत्तर कोरिया इस तरह के हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है उत्तर कोरिया की ओर से किया गया हालिया मिसाइल परीक्षण EMP स्ट्राइक क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया हो।
विज्ञापन
बता दें उत्तर कोरिया ने धरती की निगरानी के लिए दो उपग्रहों को 2012 और 2016 में लॉन्च किया था, KMS 3-2 और KMS-4 नाम के इन उपग्रहों को पृथ्वी की परिक्रमा पूरा करने के लिए 94 मिनट का समय लगता है।
गौरतलब है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की ओर से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की हत्या की कोशिश किए जाने के बाद ही दोनों देशों के बाच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका को इसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी भी दी है। इससे पहले भी उसने कहा था कि अगर अमेरिका ने उसे उकसाने की कोशिश की तो वो अमेरिका पर परमाणु हमला कर देगा।
आपको बता दें कि इलेक्ट्रोमैगनेटिक पल्स(EMP) हमला दुश्मन के संचार उपकरणों को बर्बाद करने के लिए किया जाता है। अगर ये हमला उत्तर कोरिया अमेरिका पर कर देता है तो अमेरिका की साइबर तकनीकी पूरी तरह से ठप्प हो सकती है। चूंकि अमेरिका पूरी तरह से इस तकनीकी पर निर्भर है इसलिए ये उसके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।