फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea confirmed that it conducted another medium range ballistic missile drill

उत्तर कोरिया बोला- अमेरिका की अकड़ कम करने के लिए जापान की ओर दागी मिसाइल

Mon, 18 Sep 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
North Korea confirmed that it conducted another medium range ballistic missile drill
किम जोंग उन

उत्तर कोरिया ने 15 सितंबर को किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की पुष्टि कर दी है। शनिवार को उत्तर कोरिया ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि शुक्रवार को मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण उनके नेता किम जोंग उन ने नेतृत्व में किया गया था। 

विज्ञापन


कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण अमेरिका को जवाब देने के लिए किया था। हाल में ही अमेरिका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत दिखाने के लिए यह परीक्षण किया। 
विज्ञापन


पढ़ें: कैसे बना उत्तर कोरिया और क्यों शुरू हुआ अमेरिका से टकराव? जानिए सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतबल है कि, दक्षिण कोरिया और जापान ने शुक्रवार को दावा किया था कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से जापान की ओर एक मिसाइल दागी गई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद उत्तर कोरिया ने एक बार फिर जापान की ओर मिसाइल दागी है।

फायर कि गई मिसाइल प्रशांत महासागर की तरफ जापान के होक्काइडो के ऊपर से गुजरी, जो कि होक्काइडो से लगभग 2000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में जा गिरी।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि मिसाइल ने लगभग 3,700 किलोमीटर का सफर तय किया और वह 770 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक गई, जो  पिछली बार दागी गई मिसाइल की तुलना में अधिक ऊंचाई पर थी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये मिसाइल प्योंगयांग के नजदीक के एयरपोर्ट से फायर की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed