{"_id":"5c7fc52ebdec2275a469f0de","slug":"north-korea-begun-development-of-rocket-launch-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉकेट लांचिंग क्षेत्र के विकास में फिर जुटे किम जोंग, सेटेलाइट तस्वीरों से मिले संकेत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
रॉकेट लांचिंग क्षेत्र के विकास में फिर जुटे किम जोंग, सेटेलाइट तस्वीरों से मिले संकेत
Wed, 06 Mar 2019 06:33 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हनोई में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बेनतीजा खत्म हुई दूसरी शिखर वार्ता के बाद स्पष्ट संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया ने रॉकेट लांचिंग क्षेत्र का विकास शुरू कर दिया है। ये वही इलाके हैं जिन्हें नष्ट करने का वादा किम जोंग पूरी दुनिया के सामने सिंगापुर में हुई पहली शिखर वार्ता के बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विश्लेषकों ने हाल ही में सेटेलाइट तस्वीरों से मिले संकेतों के आधार पर पाया है कि उत्तर कोरिया अपनी रॉकेट लांचिंग साइटों का दोबारा विकास करने में जुट गया है। यहां के डोंगचांग-री इलाके में सोहाए परीक्षण स्थल को सेटेलाइट लांचिंग और इंजन परीक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन अब तक यहां से किसी बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस परीक्षण स्थल को नष्ट करने के लिए ट्रंप और किम के बीच हुई सिंगापुर शिखर वार्ता के बाद बंद कर दिया गया था लेकिन हनोई में दूसरी शिखर वार्ता के अधूरी रहने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक ऐंड इंटरनैशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने कहा कि यह गतिविधियां ‘सोहाई सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन’ के वर्टिकल इंजन टेस्ट स्टैंड और लांच पैड में देखी गईं। प्योंगयांग ने इसी प्रक्षेपण स्थल से 2012 और 2016 में उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।
विज्ञापन
माकूल कदम उठाएं वरना और प्रतिबंध लगेंगे : अमेरिका
इस बीच अमेरिका ने दूसरी शिखर वार्ता के बाद एक बार फिर उत्तर कोरिया को चेताया है कि यदि उसने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर माकूल कदम नहीं उठाए तो उसे और भी अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका की यह टिप्पणी दक्षिण कोरियाई खुफिया सेवाओं द्वारा जारी कुछ सेटेलाइट तस्वीरों के जारी करने के बाद सामने आई है।