फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   North Korea admits to Kim Jong-un's ill-health

उत्तर कोरियाई तानाशाह वजन बढ़ने से बीमार, इलाज में जुटे 130 डॉक्टर

Sat, 19 Nov 2016 08:33 PM IST
एजेंसी/ सियोल
एजेंसी/ सियोल Updated Sat, 19 Nov 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
North Korea admits to Kim Jong-un's ill-health
- फोटो : Getty Images

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के बेहिसाब खाने और शराब पीने की आदत ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। खबरों की मानें तो तानाशाह बहुत बीमार हैं। उनका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, जिसके चलते ह्रदय संबंधी रोगों ने भी तानाशाह को घेर लिया है। 

विज्ञापन


130 डॉक्टरों की टीम किम जोंग उन का इलाज कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, लॉन्गिटिविटी इंस्टीट्यूट में उनकी सेहत सुधारने पर काम चल रहा है। संस्थान मोटापे से जूझ रहे नेताओं और विदेशियों की सेहत को लेकर गुपचुप तरीके से काम करता है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि जब तानाशाह के पिता किम जोंग इल उत्तर कोरिया पर शासन करते थे तब किम जोंग उन इसी संस्थान में काम करते थे। संस्थान की सुरक्षा बेहद चाक-चौबंद है। परिसर में कई फीट ऊंची और चार मीटर से भी ज्यादा मोटी दीवार है, जो इलेक्ट्रीफाइड है। फिलहाल संस्थान के डॉक्टर किम का शुगर नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। इसके बाद वह उनकी ह्रदय संबंधी बीमारियों पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed