नूडल के पैकेट पर बिकनी पहने महिला की फोटो लगाने से विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में नूडल के पैकेट पर बिकनी पहने महिला की तस्वीर लगाकर बेचने पर विवाद गहरा रहा है। नूडल के पैकेट पर 'स्कयूज मी' लिखा है जिसका मतलब है 'मुझे् निचोड़ दो।'
खाने के लिए इस्तेमाल होने वाले नूडल की इस तरह की पैकेजिंग के खिलाफ मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के उपभोक्ता समूह काफी गुस्से में हैं। उन्होंने दुकानों से इस तरह की पैकेजिंग वाले नूडल को हटाने की मांग की है।
जिस नूडल की पैकेजिंग को लेकर विवाद हो रहा है उसका नाम 'बिकनी' है जिसका स्थानीय भाषा में मतलब 'ट्रेंडी चावल नूडल्स' होता है। इस नूडल का केवल ऑनलाइन ही ऑर्डर दिया जा सकता है।
नूडल का नाम और इसकी पैकेजिंग अश्लील है
इंडोनेशियाई उपभोक्ता फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष तुलुस आब्दी ने कहा कि नूडल का नाम और इसकी पैकेजिंग अश्लील है इसलिए मार्केट से इसे हटाया जाए।
जावा आइलैंड पर बांडुंग शहर के मेयर रिदवान कामिल ने कहा कि इस नूडल को दुकानों से हटाया जाए क्योंकि यह समाज में अशांति का कारण हो सकता है। माना जा रहा है कि बांडुंग शहर में ही इस विवादित नूडल का उत्पादन होता है।
इंडोनेशिया की आधिकारिक खाद्य एवं औषधि निगरानी एजेंसी और स्थानीय अधिकारी नूडल बनाने वालों को बांडुंग शहर में ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें विफलता ही हाथ लगी है।