{"_id":"587948d24f1c1bc156baa29f","slug":"no-integrating-in-respect-of-domestic-issues-says-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने कहा- घरेलू मुद्दे को विदेशी रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल ने कहा- घरेलू मुद्दे को विदेशी रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल ने भारत से दो टूक कहा है कि घरेलू राजनीति को विदेशी रिश्ते से नहीं जोड़ना चाहिए। नेपाल ने इसीलिए दोनों देशों के बीच कुछ संधियों की समीक्षा पर जोर दिया है। नेपाली राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि अब समय आ गया है जब बाधाओं की पहचान कर सार्क बैठक को फिर से शुरू कर सकें। विदेशी पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि पाकिस्तान के बिना भी क्षेत्रीय समूह आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
उपाध्याय ने इस पर जोर दिया कि नेपाल सरकार मधेसी समुदाय की मांगों को पूरा करने और देश में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन मुदों को सुलझाने के लिए नेपाल सरकार दो संविधान संशोधन ला रही है और इस कदम को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
नेपाली दूत ने कहा कि हम इसमें विश्वास करते हैं कि हमें विदेशी रिश्तों और आंतरिक दलगत राजनीति को मिलाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे राष्ट्रहित में हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं हैं उनकी पहचान कर सार्क सम्मेलन की बाधा को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन