फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   no chinese military presence in pok says china

पीओके में चीनी सेना की मौजूदगी नहीं: चीन

Fri, 21 Sep 2012 02:02 AM IST
बीजिंग/एजेंसी
बीजिंग/एजेंसी Updated Fri, 21 Sep 2012 02:02 AM IST
विज्ञापन
 no chinese military presence in pok says china
चीन ने थल सेना प्रमुख ने जनरल बिक्रम सिंह के उस बयान का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान मौजूद हैं। चीन ने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख का यह बयान पूरी तरह से आधारहीन है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में चीनी सेना की मौजूदगी के आरोप पूरी तरह से आधारहीन हैं।  हांग ने कहा कि कश्मीर के मसले पर चीन का नजरिया साफ है। हमारा मानना है कि यह मामला दोनों देशों की आपसी बातचीत के माध्यम से ही हल होना चाहिए।  
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान हांग ने इस सवाल को टाल दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने एक ई-मेल भेजकर जनरल सिंह के आरोप का खंडन किया। जनरल सिंह ने बुधवार को कहा था कि चीनी सैनिक पीओके में मौजूद हैं वह उनके देश द्वारा चलाई जा रही सड़क और रेल परियोजनाओं को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो की चीनी सेना की पीओके में मौजूदगी की खबरों का मुद्दा पहली बार सितंबर 2010 में उठा था, जब अमेरिकी मीडिया में इस बाबत खबरें आई थीं। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि चीनी सेना के लगभग 7,000 हजार से 11,000 जवान पाक अधिकृत कश्मीर में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed