{"_id":"5c0ef16abdec221c9029c486","slug":"nissan-board-fires-chairman-carlos-ghosn-arrested-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसान के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन को फिर गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
निसान के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन को फिर गिरफ्तार किया गया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Carlos ghosn
जापानी अभियोजकों ने सोमवार को निसान मोटर्स के बर्खास्त चेयरमैन कार्लोस घोसन के खिलाफ आधिकारिक तौर पर आरोप दर्ज कराए। घोसन पर नए आरोप लगने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले घोसन को घोसन पर 2010 से 2015 के दौरान अपनी आय 5 अरब येन (करीब 4.4 करोड़ डॉलर) कम दिखाने का आरोप में 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
नए आरोपों में घोसन ने 2016 से 2018 के दौरान 4 अरब येन (3.4 करोड़ डॉलर) आय कम करके दिखाई है। जापानी कानून के अनुसार, किसी आरोपी को अलग-अलग आरोपों के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। यह अभियोजकों को लंबे समय तक उससे पूछताछ करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन
हालांकि, दुनियाभर में इस प्रणाली की आलोचना होती है। घोसन और उनके निकट सहयोगी ग्रेग केली पर आरोप लगाने या उन्हें फिर से गिरफ्तार करने के लिए अभियोजकों के पास सोमवार ही आखिरी दिन था। नए गिरफ्तारी वारंट से अभियोजकों को उनसे पूछताछ के लिए 22 दिन का और समय मिलेगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, घोसन के क्रिसमस तक जेल में रहने के आसार हैं।
विज्ञापन